1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. चोट से परेशान होकर इस ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने 29 साल की उम्र में लिया संन्यास

चोट से परेशान होकर इस ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने 29 साल की उम्र में लिया संन्यास

 Edited By: Bhasha
 Published : Jul 31, 2020 01:49 pm IST,  Updated : Jul 31, 2020 01:49 pm IST

वह 2011 में राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने के करीब पहुंचा । अपनी टीम के साथ शेफील्ड शील्ड और वनडे खिताब जीतने के अलावा वह बिग बैश लीग के दूसरे सत्र में खिताब जीतने वाली ब्रिसबेन हीट टीम का भी हिस्सा रहा ।

Craig McDermott, Alister, Australia, cricket- India TV Hindi
 Alister McDermott Image Source : GETTY

लगातार चोटों से आजिज आ चुके क्वींसलैंड के तेज गेंदबाज और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज क्रेग के बेटे एलिस्टर मैकडरमोट ने महज 29 वर्ष की उम्र में क्रिकेट को अलविदा कह दिया । मैकडरमोट ने 2009 में 18 वर्ष की उम्र में प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पदार्पण किया था । 

वह 2011 में राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने के करीब पहुंचा । अपनी टीम के साथ शेफील्ड शील्ड और वनडे खिताब जीतने के अलावा वह बिग बैश लीग के दूसरे सत्र में खिताब जीतने वाली ब्रिसबेन हीट टीम का भी हिस्सा रहा । 

यह सब उसने 22 वर्ष की उम्र से पहले ही हासिल कर लिया । इसके बाद चोटों का असर उसके कैरियर पर पड़ा जिसकी वजह से उसे एक बार वापसी के बाद अब संन्यास लेना पड़ा । 

उसने अपनी वेबसाइट पर लिखा ,‘‘ पिछले सत्र के शुरूआती सात महीने मेरे लिये चुनौतियों से भरे थे । यह मेरे कैरियर के लिये मानसिक रूप से सबसे चुनौतीपूर्ण समय था । मैं लगातार चोटों से जूझता रहा ।’’ 

उसने कहा कि अब परिवार के साथ समय गुजारने के अलावा वह क्रिकेट कोचिंग के व्यवसाय पर फोकस करेगा ।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल