1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऑस्ट्रेलिया में घरेलू फर्स्ट क्लास टूर्नामेंट शेफील्ड शील्ड का अंतिम चरण रद्द

ऑस्ट्रेलिया में घरेलू फर्स्ट क्लास टूर्नामेंट शेफील्ड शील्ड का अंतिम चरण रद्द

 Reported By: IANS
 Published : Mar 15, 2020 07:10 pm IST,  Updated : Mar 15, 2020 07:10 pm IST

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को घरेलू फर्स्ट क्लास टूर्नामेंट शेफील्ड शील्ड के अंतिम चरण के मुकाबलों को रद्द कर दिया। यह फैसला कोरोनावायरस के बढ़ते खतरों के कारण लिया गया है। 

ऑस्ट्रेलिया में घरेलू...- India TV Hindi
ऑस्ट्रेलिया में घरेलू फर्स्ट क्लास टूर्नामेंट शेफील्ड शील्ड का अंतिम चरण रद्द Image Source : GETTY

सिडनी| क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को घरेलू फर्स्ट क्लास टूर्नामेंट शेफील्ड शील्ड के अंतिम चरण के मुकाबलों को रद्द कर दिया। यह फैसला कोरोनावायरस के बढ़ते खतरों के कारण लिया गया है। सीए ने कहा है कि वह हालात पर नजर रखे हुए और इसी के आधार पर यह फैसला लिया जाएगा कि अगले 12 दिनों में फाइनल कराया जा सकता है या नहीं।

शेफील्ड शील्ड का फाइनल 27 मार्च को खेला जाना है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कोरोनावायरस के कारण ही न्यूजीलैंड के साथ जारी अपनी वनडे सीरीज को रद्द कर दिया। ऑस्ट्रेलिया में कोरोनावायरस तेजी से पैर पसार रहा है और इसे रोकने को लेकर देश में गम्भीर एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल