1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोविड-19 : हांगकांग में सभी क्रिकेट लीग मैचों को स्थगित किया गया

कोविड-19 : हांगकांग में सभी क्रिकेट लीग मैचों को स्थगित किया गया

 Reported By: IANS
 Published : Apr 01, 2020 11:32 pm IST,  Updated : Apr 01, 2020 11:32 pm IST

क्रिकेट हांगकांग ने देश में कोरोनावायरस के खतरे को रोकने लिए सभी लीग मैचों को निलंबित कर दिया है। क्रिकेट हांगकांग ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी।

कोविड-19 : हांगकांग में...- India TV Hindi
कोविड-19 : हांगकांग में सभी क्रिकेट लीग मैचों को स्थगित किया गया Image Source : HONG KONG CRICKET

हांगकांग| क्रिकेट हांगकांग ने देश में कोरोनावायरस के खतरे को रोकने लिए सभी लीग मैचों को निलंबित कर दिया है। क्रिकेट हांगकांग ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी। क्रिकेट हांगकांग ने लिखा, कोविड-19 के बढ़ते खतरों को रोकने के लिए क्रिकेट हांगकांग ने इस सप्ताह होने वाले सभी लीग क्रिकेट मैचों को अगले आदेश तक के लिए स्थगित करने का फैसला किया है।

कोरोनावायरस के कारण पूरी दुनिया में इस समय क्रिकेट रुकी हुई है। महामारी से दुनिया में अब तक 40,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना के कारण भारत में भी तीन सप्ताह का लॉकडाउन किया गया है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल