1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सिर्फ 12 मिनट में लक्ष्य का पीछा कर, 4 ओवर के अंदर ही मैच जीतकर इस टीम ने मचाई सनसनी, हुआ अद्भुत मैच

सिर्फ 12 मिनट में लक्ष्य का पीछा कर, 4 ओवर के अंदर ही मैच जीतकर इस टीम ने मचाई सनसनी, हुआ अद्भुत मैच

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 24, 2018 04:02 pm IST,  Updated : Jul 24, 2018 04:02 pm IST

बैकेनहेम सीसी और बेक्स्ले सीसी की टीम ने ये बिल्कुल भी नहीं सोचा होगा कि ये मैच ऐतिहासिक बन जाएगा। 

सिर्फ 12 मिनट में मैच...- India TV Hindi
सिर्फ 12 मिनट में मैच जीतकर टीम ने रचा इतिहास Photo: Twitter

क्रिकेट के खेल में कई रिकॉर्ड बनते और टूटते हैं। यही वजह है कि इस खेल को दुनियाभर में खासा पसंद किया जाता है। इस खेल में कई ऐसे मैच खेले जाते हैं जो फैंस को ताउम्र याद रहते हैं। ऐसा ही एक मैच खेला गया लंदन में दो क्लब टीमों के बीच। इस मैच की खास बात ये रही कि पहली टीम 49 मिनट में महज 18 रन पर ऑल आउट हो गई और इसके बाद विपक्षी टीम ने 12 मिनट में ही लक्ष्य का पीछा कर मैच जीत लिया। हो गए ना हैरान! ये मुकाबला खेला गया बैकेनहेम सीसी और बेक्स्ले सीसी के बीच। दोनों क्लब स्तरीय टीमों ने ये बिल्कुल भी नहीं सोचा होगा कि ये मैच ऐतिहासिक बन जाएगा। आइए आपको बताते हैं पूरे मैच की कहानी। बैकेनहेम की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 11.2 ओवरों में 18 रनों पर ऑल आउट हो गई। टीम की खराब बल्लेबाजी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता था कि टीम को कोई भी बल्लेबाज 5 से ज्यादा रनों की पारी नहीं खेल सका।

स्कोर कार्ड Photo: Twitter
स्कोर कार्ड Photo: Twitter

टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रनों की पारी कैलम लेनॉक्स, एलेक्जेंडर सेन, विलियम मैक विकर ने खेली। इन तीनों ने ही 4-4 रन बनाए। इनके अलावा टीम के 5 बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके और 3 खिलाड़ी 1-1 रन बनाकर ही पवेलियन लौट गए। 

बैक्स्ले की तरफ से कैलम मैक्लॉड ने 6 और जेसन बेन ने 4 विकेट हासिल किए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी बैक्स्ले की टीम ने मैच सिर्फ 12 मिनट में 9 विकेट से अपने नाम कर लिया। बैक्स्ले की तरफ से एडेन ग्रिग्स ने 12 और क्रिस्टोफर लास ने 4 रनों की पारी खेली। इन दोनों ने सिर्फ 3.3 ओवरों में ही मैच जिता दिया और इतिहास रच दिया।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल