1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. क्रिकेट वेस्टइंडीज के मुखिया ने दी इंग्लैंड दौरे की मंजूरी, जुलाई में रवाना हो सकती है टीम

क्रिकेट वेस्टइंडीज के मुखिया ने दी इंग्लैंड दौरे की मंजूरी, जुलाई में रवाना हो सकती है टीम

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : May 30, 2020 10:17 am IST,  Updated : May 30, 2020 10:17 am IST

बोर्ड ने इस दौरे से संबंधित सभी तरह की तैयारियों के बारे में एक रिपोर्ट दी है जिसमें सुरक्षा, संक्रमण से दूर रहने के उपाया, खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के ठहरने की व्यवस्था आदि के बारे में जानकारी है।

West Indies, West Indies Cricket, West Indies vs England, WI vs ENG, WI vs ENG Cricket- India TV Hindi
West Indies vs England  Image Source : GETTY IMAGES

कोरोना वायरस महामारी के बीच वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने टीम के इंग्लैंड दौरे को मंजूरी दे दी है। वेस्टइंडीज को इंग्लैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। दोनों टीमों के बीच यह टेस्ट सीरीज जून में खेला जाना था लेकिन अब इसे एक महीने के टाल दिया गया है और अब यह जुलाई में खेला जा सकता है।

वहीं बोर्ड ने इस दौरे से संबंधित सभी तरह की तैयारियों के बारे में एक रिपोर्ट दी है जिसमें सुरक्षा, संक्रमण से दूर रहने के उपाया, खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के ठहरने की व्यवस्था आदि के बारे में जानकारी है। इसके इसमें यह भी कहा गया है कि सभी मैच बिना दर्शकों के खाली स्टेडियम में खेला जाएगा।

इसके अलावा क्रिकेट वेस्टइंडीज ने अपने एक बयान में बताया कि वह खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ की यात्रा के लिए सरकार से मंजूरी लेने के बाद ही टीम को दौरे पर भेजेगी। 

इसके साथ ही इंग्लैंड दौरे पर खिलाड़ियों को प्राइवेट चार्टर प्लेन से भेजा सकता है। इससे पहले बोर्ड सभी खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ का कोविड-19 टेस्ट किया जाएगा इसके बाद उन्हें इस दौरे पर जाने के लिए मंजूरी मिलेगी।

क्रिकेट वेस्टइंडीज इस दौरे के लिए अब पूरी तरह से तैयार है। ऐसे में वह इंग्लैंड की सरकार के मंजूरी का इंतजार कर रहा है। 

वहीं ब्रिटेन के सन न्यूजपेपर के रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार को ईसीबी ने सरकार और मंत्रियों के साथ वेस्टइंडीज के दौरे को लेकर विचार विमर्श किया है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल