1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. धड़क स्टार ईशान खट्टर के साथ धोनी ने खेला फुटबॉल, देखें तस्वीरें

धड़क स्टार ईशान खट्टर के साथ धोनी ने खेला फुटबॉल, देखें तस्वीरें

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 26, 2018 03:51 pm IST,  Updated : Jul 26, 2018 03:56 pm IST

इंग्लैंड से लौटने के बाद धोनी के फोटो वायरल हो रहे हैं जिसमें 'धड़क' स्टार ईशान खट्टर के साथ फुटबॉल खेलते नजर आ रहे हैं।

धोनी और ईशान खट्टर- India TV Hindi
धोनी और ईशान खट्टर

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इंग्लैंड दौरे से लौटने के बाद इस समय अपना समय दोस्तों और परिवार के साथ बिता रहे हैं। क्रिकेट के अलावा धोनी फुटबॉल को बेहद पसंद करते हैं। हाल ही में इंग्लैंड से लौटने के बाद धोनी के फोटो वायरल हो रहे हैं जिसमें 'धड़क' स्टार ईशान खट्टर के साथ फुटबॉल खेलते नजर आ रहे हैं। इस दौरान धोनी ईशान को कुछ टिप्‍स भी देते नजर आए। आपको बता दें कि ईशान बॉलीवुड स्‍टार शाहिद कपूर के छोटे भाई हैं। ये एक प्रदर्शनी मैच था जिसमें धोनी और ईशान खट्टर के अलावा बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के कई सितारें शामिल हुए।

धोनी एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल की बेटी पूर्णा की शादी से जुड़े समारोहों में हिस्सा लेने के लिए पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ पिछले कुछ दिनों से मुंबई आए हुए थे। फिल्म धड़क के निर्देशक शशांक खेतान ने भी इस मैच में हिस्सा लिया। ईशान और जाह्नवी कपूर अभिनीत फिल्म ‘धड़क’ शुक्रवार को रिलीज हुई। धोनी और ईशान अलग-अलग टीम में थे, लेकिन धोनी को युवा ईशान को इस खेल की टिप्स देते हुए देखा गया।

गौरतलब है कि इंग्‍लैंड के खिलाफ सीरीज के दौरान धोनी ने वनडे इंटरनेशनल में अपने 10 हजार रन पूरे किए हैं। यह उपलब्धि हासिल करने वाले वे देश के चौथे और दुनिया के 12वें बल्‍लेबाज हैं। अब धोनी के फैंस उन्हें सितंबर में होने वाले एशिया कप के दौरान खेलते हुए देखेंगे। जिसमें पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला बेहद अहम माना जा रहा है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल