1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोरोना के चलते क्रिकेटर पीयूष चावला के पिता का हुआ निधन

कोरोना के चलते क्रिकेटर पीयूष चावला के पिता का हुआ निधन

 Reported By: Bhasha
 Published : May 10, 2021 12:30 pm IST,  Updated : May 10, 2021 01:25 pm IST

भारतीय क्रिकेटर पीयूष चावला के पिता प्रमोद कुमार चावला का कोरोना के कारण निधन हो गया है।

कोरोना के चलते...- India TV Hindi
कोरोना के चलते क्रिकेटर पीयूष चावला के पिता का हुआ निधन Image Source : TWITTER

भारतीय लेग स्पिनर पीयूष चावला के पिता प्रमोद कुमार चावला का सोमवार को कोविड-19 बीमारी के कारण निधन हो गया। उनकी उम्र 60 वर्ष के आसपास थी। चावला ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘‘हम गहरे दुख के साथ यह घोषणा कर रहे हैं कि हमारे प्रिय पिताजी प्रमोद कुमार चावला का 10 मई 2021 को स्वर्गवास हो गया। वह कोविड और उसके बाद की जटिलताओं से जूझ रहे थे। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।’’ 

चावला की आईपीएल टीम मुंबई इंडियन्स ने भी शोक व्यक्त किया। मुंबई इंडियन्स ने ट्वीट किया, ‘‘पीयूष चावला के प्रति हमारी संवेदना है जिनके पिताजी प्रमोद कुमार चावला का आज सुबह निधन हो गया। इस मुश्किल समय में हम आपके और आपके परिवार के साथ हैं। ईश्वर आपको यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करे। ’’ 32 वर्षीय चावला ने भारत की तरफ से तीन टेस्ट, 25 वनडे और सात टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। वह घरेलू स्तर पर अभी गुजरात का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने 136 प्रथम श्रेणी मैचों में 445 विकेट लिये हैं। 

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल