1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. धोनी और साक्षी की शादी की 11वीं सालगिराह पर CSK ने किया विश, देखिए खास पोस्ट

धोनी और साक्षी की शादी की 11वीं सालगिराह पर CSK ने किया विश, देखिए खास पोस्ट

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 04, 2021 05:58 pm IST,  Updated : Jul 04, 2021 06:14 pm IST

साक्षी और धोनी की शादी की सालगिराह पर कई लोगों ने उन्हें विश किया साथ ही सीएसके के सोशल मीडिया अकाउंट से भी उनके लिए विश का ट्वीट किया गया।

CSK’s adroable wish for MS Dhoni and Sakshi on their 11th...- India TV Hindi
CSK’s adroable wish for MS Dhoni and Sakshi on their 11th wedding anniversary Image Source : INSTAGRAM/@SAKSHISINGH_R

एमएस धोनी इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं, वजह है उनका आगामी 40वां जन्मदिन. उनके फैंस ने उनके लिए नए नए ट्रेंड्स शुरू किए हैं ताकि थाला का जन्मदिन यादगार रह सके। धोनी के जन्मदिन से तीन दिन पहले ही उनकी शादी साक्षी से हुई थी। साक्षी और धोनी की जोड़ी कमाल की है और अब आज उनकी शादी को 11 साल हो चुके हैं। इस खास अवसर पर दुनियाभर से फैंस के विश कर रहे हैं।

चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद मैदान पर कम नजर आते हैं। वो सिर्फ अब आईपीएल खेलते हैं और पूरे साल लाइमलाइट से दूर रहने की कोशिश करते हैं। हालांकि उनकी पत्नी साक्षी सिंह धोनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और उनके अकाउंट से धोनी की भी खबर मिलती रहती है।

उनकी शादी की सालगिराह की बात करें तो कई लोगों ने उन्हें विश किया साथ ही सीएसके के सोशल मीडिया अकाउंट से भी उनके लिए विश का ट्वीट किया गया। फ्रेंचाइजी ने धोनी और साक्षी की एक पुरानी फोटो शेयर की और उनकी राजा और रानी बताया।

इयान चैपल का बड़ा बयान, कहा इस वजह से भारत के पास है इंग्लैंड को टेस्ट सीरीज हराने का मौका

सीएसके ने फोटो शेयर कर कैप्शन लिखा, "इस प्यार से हम प्यार करते हैं। सुपर हैप्पी एनिवर्सरी हमारे राजा और रानी।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल