नई दिल्ली| अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज फजलहक फारूकी को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने नेट गेंदबाज के रूप में अनुबंधित किया है। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने इसकी घोषणा करते हुए फारूकी की चेन्नई जाने की तस्वीरें ट्वीट कीं।
दिल्ली कैपिटल्स के अधिकारी ने दिया बड़ा संकेत, IPL 2021 से बाहर हो सकते हैं श्रेयस अय्यर
एसीबी ने अपने ट्वीट में कहा, युवा तेज गेंदबाज फजलहक फारूकी ने भारत जाने के लिए देश छोड़ दिया है। वहां वह आईपीएल के आगामी सत्र में सीएसके के नेट गेंदबाज होंगे। फारूकी ने 20 मार्च को जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे टी20 के साथ अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था। उन्होंने अफगानिस्तान के लिए गेंदबाजी की शुरूआत की और पहले ही ओवर की पांचवीं गेंद पर अपना पहला विकेट हासिल किया।
IPL 2021 में विराट कोहली से ये ख़ास कला सीखना चाहता हैं मोहम्मद अजहरुद्दीन
सीएसके का तैयारी शिविर गुरुवार को चेन्नई से मुंबई स्थानांतरित हो गया। तीन बार के आईपीएल चैंपियन मुंबई में अपने पहले पांच मैच खेलते हैं। सीएसके का सामना 10 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स, 16 अप्रैल को पंजाब किंग्स, 19 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स, 21 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स और 25 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ होगा।