1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs AUS : वनडे और टी-20 सीरीज से बाहर हुए डेविड वार्नर, डार्सी शॉट को टीम में मिली जगह

IND vs AUS : वनडे और टी-20 सीरीज से बाहर हुए डेविड वार्नर, डार्सी शॉट को टीम में मिली जगह

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Nov 30, 2020 09:14 am IST,  Updated : Nov 30, 2020 09:19 am IST

वार्नर आखिरी वनडे के अलावा टी-20 सीरीज से भी बाहर हो गए हैं। वहीं तेज गेंदबाज पैट कमिंस को भारत के खिलाफ आखिरी वनडे के साथ टी-20 सीरीज में आराम दिया गया है।

D'Arcy Short, David Warner, T20Is, Pat Cummins, India, sports, Australia - India TV Hindi
IND vs AUS Image Source : AP

भारत के खिलाफ जारी तीन वनडे मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले से पहले मेजबान ऑस्ट्रेलियाई टीम को एक बड़ा झटका लगा है। टीम के लिए बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं ओपनर बल्लेबाज डेविड वार्नर चोटिल होकर सीरीज से बाहर हो गए हैं। वार्नर की जगह सीरीज के बांकी बचे मैचों के लिए टीम में डार्सी शॉट को शामिल किया गया है।

वार्नर आखिरी वनडे के अलावा टी-20 सीरीज से भी बाहर हो गए हैं। वहीं तेज गेंदबाज पैट कमिंस को भारत के खिलाफ आखिरी वनडे के साथ टी-20 सीरीज में आराम दिया गया है। 

AUS v IND : कप्तान कोहली ने गेंदबाजों पर फोड़ा लगातार दूसरी हार का ठीकरा

कमिंस यूएई में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए बेहतरीन प्रदर्शन कर ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए मैदान पर उतरे थे। ऐसे में टीम मैनेजमेंट ने उनकी फिटनेस को ध्यान में रखते हुए उन्हें आराम देने का फैसला किया है।

इन दोनों खिलाड़ियों को आराम देने पर टीम के कोच जस्टिन लैंगर का कहना है कि यह दोनों खिलाड़ी भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए हमारी योजनाओं का अहम हिस्सा है। ऐसे में हम कोई जोखिम नहीं लेना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार दो वनडे मैचों में मिली हार के बाद केएल राहुल ने बताई टीम इंडिया की यह कमी

वहीं डार्सी शॉट आखिरी बार साल 2019, फरवरी में भारत के खिलाफ ही सफेद गेंद के मैच में ऑस्ट्रेलिया के लिए मैदान पर उतरे थे।

इसके अलावा ऑलराउंडर मार्कस स्टोयनिस को लिमिटेड ओवरों की सीरीज में बरकरार रखा है। स्टोयनिस साइड स्ट्रेन चोट के कारण भारत के खिलाफ दूसरे वनडे में मैदान पर नहीं उतरे थे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल