1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. डैरेन गॉफ को है उम्मीद दूसरे टेस्ट में मैदान पर उतर सकते हैं स्टूअर्ट ब्रॉड

डैरेन गॉफ को है उम्मीद दूसरे टेस्ट में मैदान पर उतर सकते हैं स्टूअर्ट ब्रॉड

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 13, 2020 07:11 pm IST,  Updated : Jul 13, 2020 07:11 pm IST

ब्रॉड के बिना पहले टेस्ट मैच में उतरी इंग्लैंड को साउथैम्टपन में विंडीज के खिलाफ चार विकेट से हार का सामना करना पड़ा, जिससे मेजबान टीम तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 0-1 से पीछे हो गई है।

Darren Gough, Stuart Broad,  second Test. England, West Indies, cricket - India TV Hindi
Stuart Broad Image Source : GETTY IMAGES

इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज डैरेन गॉफ का मानना है कि मेजबान इंग्लैंड की टीम 16 जुलाई से मैनचेस्टर में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में अनुभवी तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड को वापस लेकर आएगी। ब्रॉड के बिना पहले टेस्ट मैच में उतरी इंग्लैंड को साउथैम्टपन में विंडीज के खिलाफ चार विकेट से हार का सामना करना पड़ा, जिससे मेजबान टीम तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 0-1 से पीछे हो गई है।

गॉफ ने स्काई स्पोर्ट्स से कहा, " मुझे लगता है कि ब्रॉड वापस आ रहे हैं। मैं ओल्ड ट्रैफर्ड में मार्क वुड और जेम्स एंडरसन को आराम देना पसंद करूंगा और ब्रॉड तथा क्रिस वोक्स को वापस लेकर आना पसंद करूंगा।"

उन्होंने कहा, "यह मेरी योजना होगी। लगातार टेस्ट मैचों के साथ, आप एंडरसन और वुड को वापस लाएंगे (तीसरे टेस्ट के लिए)। मैंने शुरू से कहा है कि आर्चर और वुड को रोटेट करो।"

पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा, "हम थोड़ा भावनाओं में चले गए। दक्षिण अफ्रीका में देखा कि वुड वास्तव में तेज गेंदबाजी कर रहे थे, हमने आर्चर को ऐसा करते देखा, लेकिन हर मैच में ऐसा करना बहुत कठिन है।"

गॉफ ने कहा, "सही परिस्थितियों के लिए सही खिलाड़ी को चुनें और चयन के साथ बहुत ज्यादा छेड़छाड़ न करें। योजना पर टिके रहें तो इंग्लैंड इस टेस्ट सीरीज में वापसी करेगी।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल