1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बड़ौदा के कोच और क्रिकेट निदेशक बने डेव वाटमोर

बड़ौदा के कोच और क्रिकेट निदेशक बने डेव वाटमोर

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 19, 2020 06:49 pm IST,  Updated : Apr 19, 2020 06:49 pm IST

बीसीए सचिव लेले ने पीटीआई से कहा,‘‘वाटमोर को दो वर्षों के लिये रणजी ट्राफी टीम का कोच और क्रिकेट निदेशक भी नियुक्त किया गया है।’’

Dav Watmore becomes Baroda's coach and cricket director- India TV Hindi
Dav Watmore becomes Baroda's coach and cricket director Image Source : GETTY IMAGES
वड़ोदरा। श्रीलंका की विश्व कप विजेता टीम के ऑस्ट्रेलियाई कोच डेव वाटमोर को रविवार को बड़ौदा रणजी टीम का कोच और क्रिकेट निदेशक नियुक्त किया गया। बड़ौदा क्रिकेट संघ (बीसीए) के सचिव अजीत लेले ने इसकी पुष्टि की। पीटीआई ने कुछ दिन पहले ही अपनी रिपोर्ट में बताया था वाटमोर बड़ौदा के कोच बनने वाले हैं। 
 
वह पिछले सत्र में केरल टीम का मार्गदर्शन कर रहे थे। वाटमोर भारत की उस अंडर-19 टीम के भी कोच थे जिसने विराट कोहली की कप्तानी में 2008 में मलेशिया में जूनियर विश्व कप खिताब जीता था। 
 
बीसीए सचिव लेले ने पीटीआई से कहा,‘‘वाटमोर को दो वर्षों के लिये रणजी ट्राफी टीम का कोच और क्रिकेट निदेशक भी नियुक्त किया गया है।’’ 
 
 
लेले ने कहा कि क्रिकेट निदेशक की भूमिका में यह आस्ट्रेलियाई उम्र ग्रुप (अंडर-23, अंडर-19 और अंडर-16) के कोच को सलाह भी देंगे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल