1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विश्व कप 2019: खतरे में है सचिन का वर्ल्ड कप रिकॉर्ड, ये खिलाड़ी है बस कुछ ही रन दूर

विश्व कप 2019: खतरे में है सचिन का वर्ल्ड कप रिकॉर्ड, ये खिलाड़ी है बस कुछ ही रन दूर

 Reported By: IANS
 Published : Jun 25, 2019 07:31 pm IST,  Updated : Jun 25, 2019 07:31 pm IST

वॉर्नर ने मंगलवार को इंग्लैंड के साथ लाडर्स स्टेडियम में जारी मुकाबले में 53 रनों की पारी के दौरान यह मुकाम हासिल किया। वॉर्नर ने इस विश्व कप में दो शतक और तीन अर्धशतक लगाए हैं।  

सचिन तेंदुलकर- India TV Hindi
सचिन तेंदुलकर Image Source : GETTY IMAGES

लंदन। ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर आईसीसी विश्व कप-2019 में 500 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वह इस विश्व कप में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं और वह विश्व कप के किसी एक संस्करण में भारत के सचिन तेंदुलकर द्वारा बनाए गए 673 रनों के रिकार्ड को ध्वस्त कर सकते हैं। सचिन ने 2003 विश्व कप में यह कीर्तिमान बनाया था।

वॉर्नर ने मंगलवार को इंग्लैंड के साथ लाडर्स स्टेडियम में जारी मुकाबले में 53 रनों की पारी के दौरान यह मुकाम हासिल किया। वॉर्नर ने इस विश्व कप में दो शतक और तीन अर्धशतक लगाए हैं।

वॉर्नर ने सात मैचों की सात पारियों में एक बार नाबाद रहते हुए 500 रन बनाए हैं। उनका सर्वोच्च योग 166 रन रहा है और उनका औसत 83.33 का है। वॉर्नर ने अब तक कुल 46 चौके और छह छक्के लगाए हैं।

इस विश्व कप वॉर्नर के अलावा उनकी ही टीम के एरॉन फिंच, बांग्लादेश के शाकिब अल हसन, भारत के रोहित शर्मा, न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन और इंग्लैंड के जोए रूट ने दो-दो शतक लगाए हैं। 

सचिन ने 2003 विश्व कप में सबसे अधिक रन बनाते हुए गोल्डन बैट अवार्ड जीता था। उस साल भारत सौरव गांगुली की कप्ताी में फाइनल में पहुंचा था लेकिन फाइनल में उसे ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के लिए कप्तान रिकी पोंटिंग ने 140 रनों की पारी खेली थी। ऑस्ट्रेलिया ने उस मैच में दो विकेट पर 359 रन बनाए थे जबकि भारतीय टीम 234 रनों पर आउट हो गई थी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल