1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. नन्हे फैन को 'मैन ऑफ द मैच' का अवॉर्ड भेंट कर डेविड वॉर्नर ने जीता सबका दिल

नन्हे फैन को 'मैन ऑफ द मैच' का अवॉर्ड भेंट कर डेविड वॉर्नर ने जीता सबका दिल

 Reported By: IANS
 Published : Jun 13, 2019 05:47 pm IST,  Updated : Jun 13, 2019 05:47 pm IST

क्रिकेट विश्व कप के आधिकारिक ट्विटर पर वॉर्नर का यह वीडियो अपलोड किया गया है और लिखा है, "डेविड वॉर्नर ने इस युवा आस्ट्रेलियाई प्रशंसक को अपना प्लेयर ऑफ द मैच देकर उसका दिन बना दिया।"  

डेविड वॉर्नर- India TV Hindi
डेविड वॉर्नर Image Source : CRICKETWORLDCUP VIDEOGRAB

टॉनटन। ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने बुधवार को पाकिस्तान के खिलाफ बेहतरीन फॉर्म को जारी रखते हुए शतकीय पारी खेली और अपनी टीम को 41 रनों से जीत दिलाई। अपनी 107 रनों की पारी के लिए वॉर्नर को प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया लेकिन वॉर्नर ने इस पुरस्कार को एक छोटे बच्चे को दे सभी का दिल जीत लिया।

वॉर्नर ने एक युवा प्रशंसक को अपना पुरस्कार दिया। 

क्रिकेट विश्व कप के आधिकारिक ट्विटर पर वॉर्नर का यह वीडियो अपलोड किया गया है और लिखा है, "डेविड वॉर्नर ने इस युवा आस्ट्रेलियाई प्रशंसक को अपना प्लेयर ऑफ द मैच देकर उसका दिन बना दिया।"

वॉर्नर ने यहां तक की अपना बल्ले पर हस्ताक्षर कर उस प्रशंसक को दिया। इसके बाद इस युवा प्रशंसक ने कहा, "हम सिर्फ झंडा लहरा रहे थे और वह वहां आए और यह पुरस्कार हमें दिया।"

जब उस प्रशंसक से पूछा गया कि क्या वो वॉर्नर के प्रशंसक हैं तो उन्होंने कहा, "हां, मुझे वो बहुत पसंद हैं। मैं ऑस्ट्रेलिया की जीत से काफी खुश हूं।"

ऑस्ट्रेलिया अपने अगले मैच में लंदन में शनिवार को श्रीलंका से भिड़ेगी। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल