1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आइसोलेशन के दौरान टेनिस बॉल से कैच की प्रेक्टिस करते दिखे डेविड वॉर्नर

आइसोलेशन के दौरान टेनिस बॉल से कैच की प्रेक्टिस करते दिखे डेविड वॉर्नर

 Reported By: IANS
 Published : Mar 24, 2020 02:42 pm IST,  Updated : Mar 24, 2020 02:42 pm IST

वॉर्नर ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, "और कुछ नहीं बस एक हाथ से कैचिंग स्क्ल्सि सुधारने की कोशिश कर रहे हैं। इस सॉफ्ट हैंड को याद रखें।"

David Warner seen practicing catches with tennis ball during isolation- India TV Hindi
David Warner seen practicing catches with tennis ball during isolation Image Source : @DAVIDWARNER31:SCREENGRAB

मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर कोरोनावायरस के खतरे से निपटने के लिए इन दिनों अपने परिवार के साथ खुद को आइसोलेट किए हुए हैं। वॉर्नर इस दौरान कैच प्रैक्टिस के लिए टेनिस गेंद का इस्तेमाल कर रहे हैं। वॉर्नर ने हाल में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह अपनी बेटी के साथ लॉन टेनिस बॉल से खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में मजेदार बात यह देखने को मिली कि वॉर्नर अपने कैचिंग स्किल्स को सुधारने के लिए टेनिस बॉल में अपना हाथ आजमाते हुए दिखे।

सलामी बल्लेबाज ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, "और कुछ नहीं बस एक हाथ से कैचिंग स्क्ल्सि सुधारने की कोशिश कर रहे हैं। इस सॉफ्ट हैंड को याद रखें।"

कोविड-19 के कारण इस समय पूरे विश्व में खेल गतिविधियां रूकी हुई हैं। इस दौरान खिलाड़ी खुद को आइसोलेट किए हुए हैं और वे सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को इस बीमारी के बारे में जागरूक कर रहे हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल