1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. नजीबुल्लाह जादरान की तूफानी पारी के दम पर अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को 28 रनों से हराया

नजीबुल्लाह जादरान की तूफानी पारी के दम पर अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को 28 रनों से हराया

 Reported By: IANS
 Published : Sep 14, 2019 11:59 pm IST,  Updated : Sep 14, 2019 11:59 pm IST

अफगानिस्तान ने यहां शेर-ए बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेले गए टी-20 त्रिकोणीय सीरीज के पहले मैच में शनिवार को जिम्बाब्वे को 28 रनों से हरा दिया।

अफगानिस्तान बनाम जिम्बाब्वे- India TV Hindi
अफगानिस्तान बनाम जिम्बाब्वे Image Source : GETTY IMAGES

अफगानिस्तान ने यहां शेर-ए बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेले गए टी-20 त्रिकोणीय सीरीज के पहले मैच में शनिवार को जिम्बाब्वे को 28 रनों से हरा दिया। त्रिकोणीय सीरीज की तीसरी टीम मेजबान बांग्लादेश है। टी-20 में अफगानिस्तान की बिना कोई मैच हारे यह लगातार 11वीं जीत है। जिम्बाब्वे ने अब तक अफगानिस्तान के खिलाफ आठ मैच खेले हैं आठों में उसे हार का सामना करना पड़ा है।

अफगानिस्तान ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 197 रन का विशाल स्कोर बनाया और फिर उसने जिम्बाब्वे की टीम को सात विकेट पर 169 रन पर रोक दिया।

अफगानिस्तान के लिए नजीबुल्लाह जादरान ने 30 गेंदों पर पांच चौकों और छह छक्कों की मदद से 69 रन की नाबाद तूफानी पारी खेली। जादरान को उनकी तूफानी पारी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।

उनके अलावा रहमान उल्लाह गुरबाज ने 24 गेंदों पर पांच चौकों और दो छक्कों के सहारे 43 रनों का योगदान दिया। मोहम्मद नबी ने 18 गेंदों पर 38 रनों की तूफानी पारी में चार छक्के उड़ाए।

जिम्बाब्वे की ओर से टेंडई चटारा और सीन विलियम्स ने दो-दो जबकि एंसली दवोलू ने एक विकेट लिया।

अफगानिस्तान से मिले 198 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम सात विकेट पर 169 रन ही बना सकी। टीम के लिए रेजिस चकाब्वरा ने 22 गेंदों पर तीन चौके और दो छक्कों की मदद से नाबाद 42 रनों की पारी खेली।

अफगानिस्तान के लिए फरीद मलिक और कप्तान राशिद खान ने दो-दो जबकि करीम जनत और गुलबदीन नैब ने एक-एक विकेट लिया।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल