1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. श्रीलंका के तेज गेंदबाज धमिका प्रसाद ने क्रिकेट को कहा 'अलविदा'

श्रीलंका के तेज गेंदबाज धमिका प्रसाद ने क्रिकेट को कहा 'अलविदा'

 Reported By: IANS
 Published : Feb 19, 2021 02:29 pm IST,  Updated : Feb 19, 2021 02:29 pm IST

37 वर्षीय प्रसाद ने भारत के खिलाफ 2008 में टेस्ट पदार्पण किया था और उनका आखिरी टेस्ट 2015 में वेस्टइंडीज के खिलाफ था। 

Dhammika Prasad- India TV Hindi
Dhammika Prasad Image Source : GETTY

कोलंबो| श्रीलंका के तेज गेंदबाज धमिका प्रसाद ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी। प्रसाद ने श्रीलंका के लिए 25 टेस्ट, 24 वनडे और एक टी20 मैच खेल हैं। उन्होंने टेस्ट में 35.97 के औसत से 75 विकेट, वनडे में 30.53 के औसत से 32 विकेट लिए हैं।

प्रसाद ने अपने करियर की शुरुआत 2006 में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे मुकाबले से की थी।

37 वर्षीय प्रसाद ने भारत के खिलाफ 2008 में टेस्ट पदार्पण किया था और उनका आखिरी टेस्ट 2015 में वेस्टइंडीज के खिलाफ था। इसके बाद उन्हें कंधे में चोट लग गयी और वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वापसी नहीं कर सके।

यह भी पढ़ें- मुंबई इंडियंस के लिए क्यों जरूरी थे अर्जुन तेंदुलकर, जयवर्धने और जहीर खान ने खोला राज !

प्रसाद ने डेली न्यूज से कहा, "मेरे ख्याल से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का यह सही समय है जिससे युवाओं को मौका मिल सके। मैंने घरेलू क्रिकेट में खेलना जारी रखने का फैसला किया है। मैं 19 वर्षों तक एसएससी के खेल चुका हूं और मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है।"

यह भी पढ़ें- ऑक्शन के बाद किसकी टीम है कितनी मजबूत, यहां देखें सभी 8 फ्रेंचाइजियों का फुल स्क्वाड

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल