1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. धोनी की बॉयोपिक अब 30 सितम्बर को होगी प्रदर्शित

धोनी की बॉयोपिक अब 30 सितम्बर को होगी प्रदर्शित

 Written By: IANS
 Published : Jun 21, 2016 03:48 pm IST,  Updated : Jun 21, 2016 03:48 pm IST

बंबई: भारत की सीमित ओवरों की टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर बनी नीरज पांडे द्वारा निर्देशित फिल्म 'एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' की रिलीज की तारीख को बढ़ाकर 30 सितंबर कर

mahendra-singh-dhoni-biopic.- India TV Hindi
mahendra-singh-dhoni-biopic.

बंबई: भारत की सीमित ओवरों की टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर बनी नीरज पांडे द्वारा निर्देशित फिल्म 'एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' की रिलीज की तारीख को बढ़ाकर 30 सितंबर कर दिया गया है। धोनी के जीवन पर बनी फिल्म को पहले दो सितम्बर को रिलीज किया जाना था। निर्माताओं ने फिल्म को बेहतर रूप से प्रस्तुत करने के लिए यह निर्णय किया।

'फॉक्स स्टार स्टूडियो' के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विजय सिंह ने एक बयान में कहा, "फिल्म को 30 सितम्बर को रिलीज करने का फैसला सर्वसम्मति से किया गया है। इससे टीम को दर्शकों को इसे बेहतर रूप से प्रस्तुत करने के लिए समय मिल जाएगा। हम इसके दृश्यों के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं करना चाहते हैं।"

इस फिल्म में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत धोनी के किरदार में हैं। इस फिल्म के निर्माता आश्वस्त हैं कि फिल्म को अधिक प्रभावित बनाने के लिए अधिक समय मिलने से मदद मिलेगी।

'रिथी ग्रुप' के चेयरमैन अरुण पांडे ने कहा, "फिल्म की रिलीज तारीख के तीन सप्ताह तक आगे बढ़ाए जाने से 'पोस्ट-प्रोडक्शन' टीम को इसके प्रभाव को और भी अधिक मजबूत बनाने का समय मिल जाएगा। यह इस वर्ष की सबसे प्रतीक्षित फिल्म है और मैं जानता हूं कि इसकी रिलीज तारीख में की गई देरी के फैसले को दर्शक समझेंगे।"

'एम.एस. धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी' में सुशांत के अलावा अनुपम खेर, भूमिका चावला, कायरा आडवाणी, हैरी तांगरी और दिशा पटानी भी हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल