1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रिद्धिमान साहा अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट से बाहर, दिनेश कार्तिक का चुना जाना तय

रिद्धिमान साहा अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट से बाहर, दिनेश कार्तिक का चुना जाना तय

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 02, 2018 02:08 pm IST,  Updated : Jun 02, 2018 02:08 pm IST

अफगानिस्तान के खिलाफ भारत को 14 जीन से ऐतिहासिक टेस्ट खेलना है।

भुवनेश्वर कुमार और...- India TV Hindi
भुवनेश्वर कुमार और दिनेश कार्तिक

चेटिल विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह 14 जून से बेंगलुरु में खेले जाने वाले ऐतिहासिक टेस्ट मैच में दिनेश कार्तिक को भारतीय टीम में शामिल किया जा सकता है। चयन समिति के करीबी सूत्रों के मुताबिक एमएसके प्रसाद की अगुआई वाली चयन समिति इंग्लैंड दौरे को ध्यान में रखते हुए ये फैसला कर सकती है। बीसीसीआई ने साहा को पूरी तरह से फिट होने के लिए 6 हफ्तों का समय दिया है और इंग्लैंड दौरे से पहले पूरी तरह फिट होने को कहा है। वहीं, कार्तिक को भी इंग्लैंड दौरे के लिए टेस्ट टीम में जगह दी सकती है।

इंग्लैंड में कार्तिक का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है। 2007 में भारत के इंग्लैंड दौरे पर कार्तिक टेस्ट श्रृंखला में सफल रहे थे। उन्होंने लॉर्ड्स में 60, नॉटिंघम में 77 और ओवल में 91 रन की पारियां खेली थी। कार्तिक ने 2010 में बांग्लादेश के खिलाफ अपना पिछला टेस्ट मैच खेला था। प्रथम श्रेणी मैचों में हालांकि उनका रिकॉर्ड शानदार है जहां उन्होंने 27 शतकों सहित 9,000 से ज्यादा रन बनाए हैं। भारत के लिए 23 टेस्ट मैचों में उन्होंने एक शतक और सात अर्धशतक के साथ 1000 रन बनाए हैं। 

कार्तिक ने जब से टीम इंडिया में वापसी की है इसके बाद से ही वो लगातार रन बना रहे हैं। कार्तिक के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें आईपीएल 2018 में कोलकाता नाइट राइडर्स की कमान भी सौंपी गई थी। हालांकि पहले माना जा रहा था कि पार्थिव पटेल को अफगानिस्तान के खिलाफ टीम में शामिल किया जा सकता है लेकिन अब कार्तिक का चुना जाना तय है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल