1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जिमनास्ट दीपा करमाकर राष्ट्रमंडल खेलों से बाहर

जिमनास्ट दीपा करमाकर राष्ट्रमंडल खेलों से बाहर

 Reported By: IANS
 Published : Feb 13, 2018 06:45 pm IST,  Updated : Feb 13, 2018 06:45 pm IST

भारत की शीर्ष जिम्नास्ट दीपा करमाकर करियर के लिए खतरनाक घुटने की चोट के कारण आगामी राष्ट्रमंडल खेलों से बाहर हो गई हैं। उनके कोच बिसवेश्वर नंदी ने यह जानकारी दी।

दीपा करमाकर- India TV Hindi
दीपा करमाकर

नयी दिल्ली: भारत की शीर्ष जिम्नास्ट दीपा करमाकर करियर के लिए खतरनाक घुटने की चोट के कारण आगामी राष्ट्रमंडल खेलों से बाहर हो गई हैं। उनके कोच बिसवेश्वर नंदी ने यह जानकारी दी। 

दीपा को पिछले साल यह चोट लगी थी। नंदी ने पीटीआई को बताया,‘‘वह अब भी राष्ट्रमंडल खेल जैसी प्रतियोगिता के लिए तैयार नहीं है। हमारा लक्ष्य उसे एशियाई खेलों (18 अगस्त से दो सितंबर) तक पूरी तरह से तैयार करना है।’’ 

ओलंपिक में हिस्सा लेने वाली पहली भारतीय महिला जिम्नास्ट दीपा 2016 रियो खेलों में इतिहास रचते हुए चौथे स्थान पर रही थी। उन्होंने यहां इंदिरा गांधी स्टेडियम में हुए राष्ट्रमंडल खेलों के ट्रायल में भी हिस्सा नहीं लिया था। 

ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन चार से 15 अप्रैल तक होगा। कोच ने कहा, ‘‘वह फिट है लेकिन प्रतियोगिता के लिए तैयार होने के लिए उसे और समय चाहिए। मैं इसे झटका नहीं कहूंगा और वह इससे परेशान नहीं है।’’ 

चौबीस साल की दीपा की पिछले साल अप्रैल में सर्जरी हुई थी और उनकी लंबी रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया जारी है। नंदी के अनुसार हालांकि उन्होंने ट्रेनिंग शुरू कर दी है। ट्रेनिंग शिविर के दौरान लगी इस चोट के कारण दीपा रियो ओलंपिक के बाद से प्रतिस्पर्धा पेश नहीं कर पाई हैं। दीपा 2014 राष्ट्रमंडल खेलों में इतिहास रचते हुए इन खेलों में पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला जिम्नास्ट बनी थी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल