1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आईसीसी के इस नियम से निराश हुए मार्क बाउचर, दी यह बड़ी सलाह

आईसीसी के इस नियम से निराश हुए मार्क बाउचर, दी यह बड़ी सलाह

 Edited By: IANS
 Published : Jan 18, 2020 03:27 pm IST,  Updated : Jan 18, 2020 03:27 pm IST

साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर मार्क बाउचर ने कहा कि कड़े मुकाबले के दौरान कभी-कभी भावनाएं ज्यादा हो जाती हैं, इसका मतलब यह नहीं कि क्रिकेट में आक्रामकता नहीं होनी चाहिए।

Kagiso Rabada ban, Kagiso Rabada celebration, South Africa vs England, SA vs ENG, Mark Boucher- India TV Hindi
Mark Boucher Image Source : GETTY IMAGES

साउथ अफ्रीका के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज मार्क बाउचर का मानना है कि मैदान पर जब दो टीमें एक-दूसरे के खिलाफ कड़े मुकाबले खेल रही होती हैं तो कभी-कभी भावनाएं ज्यादा हो जाती हैं। बाउचर का कहना है कि आक्रामकता को क्रिकेट से बाहर नहीं करना चाहिए।

क्रिकइंफो ने बाउचर के हवाले से लिखा, "आप क्रिकेट से सभी आक्रामकताओं को नहीं हटा सकते। आपके पास दो ऐसी टीमें हैं, जो मैदान पर कड़ी क्रिकेट खेल रही है और कभी कभार भावनाएं कुछ ज्यादा हो जाती है। इसलिए इस तरह के नियम थोड़े निराशाजनक हैं लेकिन अगर आपको नियम पता हैं तो आपको उन्हें मानना चाहिए।"

मौजूदा समय में साउथ अफ्रीकी टीम की जिम्मेदारी संभाल रहे बाउचर का यह तेज गेंदबाज कगिसो रबादा पर एक डिमेरिट अंक लगाने के बाद आया है।

आईसीसी ने गुरुवार को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के पहले दिन रबादा के खाते में एक डिमेरिट अंक जोड़ दिया था। रबादा विपक्षी टीम के बल्लेबाज को आउट करने के बाद आक्रामक अंदाज में जश्न मना रहे थे।

बाउचर ने कहा, "मुझे लगता है कि वह आक्रामक होकर ही अपनी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी कर पाता है इसलिए आक्रामकता और नियम तोड़ने के बीच सही संतुलन को ढूंढ पाने की कोशिश है लेकिन साथ ही साथ कोशिश नियमों को समझने और उसे सही लाइन पर रखने की भी है।"

कोच ने कहा, "केजी को पता है वो क्या कर सकता है और क्या नहीं और शायद उसने रेखा से थोड़ा आगे निकल गया।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल