1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. BCCI के क्यूरेटर ने पुणे की पिच को बताया सही, खेला जाएगा मैच

BCCI के क्यूरेटर ने पुणे की पिच को बताया सही, खेला जाएगा मैच

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 25, 2017 12:58 pm IST,  Updated : Oct 25, 2017 01:00 pm IST

बीसीसीआई के कार्यवाहक अध्यक्ष सीके खन्ना ने कहा है कि पुणे की पिच का बीसीसीआई के न्यूट्रल क्यूरेटर ने मुआयना किया है। उन्होंने पिच को बेहतर बताया है। आशा जताई है कि मैच खेला जाएगा।

India vs New Zealand- India TV Hindi
India vs New Zealand

नई दिल्ली: पुणे में पिच फिक्सिंग का मामला सामने आने के बाद भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले दूसरे वनडे पर खतरे का बादल मंडरा रहे थे। लेकिन अब ये खतरा टल गया है और दोनों टीमों के बीच मैच खेला जाएगा। बीसीसीआई के कार्यवाहक अध्यक्ष सीके खन्ना ने कहा है कि पुणे की पिच का बीसीसीआई के न्यूट्रल क्यूरेटर ने मुआयना किया है। उन्होंने पिच को बेहतर बताया है। आशा जताई है कि मैच खेला जाएगा।  

इससे पहले पुणे के पिच क्यूरेटर पांडुरंग सलगावकर ने एक रिपोर्टर को पिच के बारे में जानकारी दी थी। दरअसल एक एक टीवी रिपोर्टर ने बुकी बनकर क्यूरेटर से संपर्क किया था।

पांडुरंग सलगावकर कैमरे पर पिच के बारे में जानकारी दे रहे थे। वह बता रहे थे कि पिच सट्टेबाजों की डिमांड के हिसाब से ही बनाई गई है। बीसीसीआई और आईसीसी के नियमों के मुताबिक अधिकारियों के अलावा कोई भी स्टेडियम के अंदर पिच का मुआयना करने नहीं जा सकता। हालांकि सलगावकर ने मैच से पहले सट्टेबाज बने रिपोर्टर को मैदान के अंदर पिच देखने की इजाजत दी थी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल