1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ईसीबी द हंड्रेड में आईपीएल टीमों को हिस्सेदारी दे सकता है : रिपोर्ट

ईसीबी द हंड्रेड में आईपीएल टीमों को हिस्सेदारी दे सकता है : रिपोर्ट

 Edited By: IANS
 Published : Mar 25, 2021 02:25 pm IST,  Updated : Mar 25, 2021 02:25 pm IST

आगामी टूर्नामेंट जो 100 गेंद के फॉरमेंट में खेला जाएगा। ईसीबी ने प्रतियोगिता के लिए भारत के स्टार खिलाड़ियों को लुभाने के लिए यह पेशकश करने का फैसला किया है।

ECB, IPL, The Hundred, sports, cricket- India TV Hindi
IPL  Image Source : TWIITER/IPL

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) कथित तौर पर द हंड्रेड टूर्नामेंट में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजीयिों को हिस्सेदारी की पेशकश कर सकता है। आगामी टूर्नामेंट जो 100 गेंद के फॉरमेंट में खेला जाएगा। ईसीबी ने प्रतियोगिता के लिए भारत के स्टार खिलाड़ियों को लुभाने के लिए यह पेशकश करने का फैसला किया है।

द टेलीग्राफ के अनुसार, ईसीबी टूर्नामेंट में प्रदर्शित होने वाले भारतीय खिलाड़ियों की संख्या के आधार पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (इउउक) को एशियाई टेलीविजन अधिकारों में हिस्सेदारी देने पर विचार कर रहा है।

यह भी पढ़ें- भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबलों पर शाहिद अफरीदी ने दिया बड़ा बयान

रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले महीने हुए डे-नाइट टेस्ट के लिए भारत पहुंचे ईसीबी के चेयरमैन इयान वाटमोर और मुख्य कार्यकारी टॉम हैरिसन की बीसीसीआई अधिकारियों से बातचीत हुई थी।

यह भी बताया गया है कि भारतीय खिलाड़ियों को महिलाओं के द हंड्रेड टूर्नामेंट के लिए भी उपलब्ध कराया जाएगा और पुरुषों के लिए अगले साल इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने का मार्ग प्रशस्त किया जाएगा।

यह भी पढ़ें-  इन दो खिलाड़ियों को भारत के टी-20 विश्व कप टीम में देखना चाहते हें वीवीएस लक्ष्मण

अधिकारियों के बीच आगे की बैठक की योजना है और यह बैठक इस साल गर्मियों में भारतीय टीम के इंग्लैंड दौरे के दौरान हो सकती है।

द हंड्रेड का आयोजन मूल रूप से 2020 में होने वाला था लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। इंग्लैंड के खिलाफ भारत की टेस्ट सीरीज शुरू होने से ठीक पहले इस साल 21 जुलाई को ओवल में इस टूर्नामेंट शुरू होना था।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल