1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इन दो खिलाड़ियों को भारत के टी-20 विश्व कप टीम में देखना चाहते हैं वीवीएस लक्ष्मण

इन दो खिलाड़ियों को भारत के टी-20 विश्व कप टीम में देखना चाहते हैं वीवीएस लक्ष्मण

 Edited By: Bhasha
 Published : Mar 25, 2021 01:32 pm IST,  Updated : Mar 25, 2021 01:33 pm IST

ईशान ने इंग्लैंड के खिलाफ 32 गेंद में 56 रन बनाये जबकि सूर्य ने चौथे और पांचवें टी20 में क्रमश: 31 गेंद में 57 और 17 गेंद में 32 रन बनाये।

India vd England 2021, Ishan Kishan. Suryakumar Yadav, T20 World Cup- India TV Hindi
Indian cricket team  Image Source : BCCI.TV

भारत के पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण का मानना है कि ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव इस साल के आखिर में होने वाले टी20 विश्व कप में भारतीय टीम में जगह पाने के हकदार हैं। 22 साल के ईशान और 30 वर्ष के सूर्यकुमार ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार डेब्यू किया। 

ईशान ने इंग्लैंड के खिलाफ 32 गेंद में 56 रन बनाये जबकि सूर्य ने चौथे और पांचवें टी20 में क्रमश: 31 गेंद में 57 और 17 गेंद में 32 रन बनाये। लक्ष्मण ने स्टार स्पोटर्स के कार्यक्रम ‘क्रिकेट कनेक्टेड ’ में कहा ,‘‘ यह काफी कठिन सवाल है क्योंकि हमने देखा है कि इस श्रृंखला में कई युवाओं ने मौके का पूरा फायदा उठाया है।’’ 

यह भी पढ़ें- भारतीय युवा खिलाड़ियों के फैन हुए इंजमाम, तारीफ में कह दी यह बात

उन्होंने कहा ,‘‘ लेकिन जिस तरह से ईशान और सूर्यकुमार ने अपनी पहली पारी में खेला , मुझे लगता है कि मेरी 15 खिलाड़ियों की विश्व कप टीम में दोनों होंगे।’’ 

उन्होंने कहा ,‘‘ यह कठिन चयन है लेकिन दोनों विश्व कप में भारतीय टीम में जगह पाने के हकदार हैं।’’ भारत के पूर्व बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ ने कहा कि अभी टी20 विश्व कप में काफी समय है और आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करके कई खिलाड़ी टीम में जगह पा सकते हैं। 

यह भी पढ़ें- एक साल की देरी के साथ तोक्यो ओलंपिक की टॉर्च रिले हुआ शुरू

उन्होंने कहा ,‘‘ अभी विश्व कप में काफी समय है। उससे पहले आईपीएल होना है। मुझे लगता है कि कुछ खिलाड़ी जगह बना सकते हैं और इसकी गुंजाइश है। अभी किसी को विश्व कप टीम में जगह बनाने की दौड़ से बाहर नहीं कहा जा सकता।’’ 

यह पूछने पर कि क्या भुवनेश्वर कुमार टीम में होंगे, बांगड़ ने कहा ,‘‘ बेशक। वह फिट है और फॉर्म में भी है।’’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल