टी20 इंटरनेशनल के एक मुकाबले में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले भारतीय गेंदबाज
टी20 इंटरनेशनल के एक मुकाबले में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले भारतीय गेंदबाज
भारत और इंग्लैंड के बीच में खेली जा रही 5 टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में रवि बिश्वोई ने 60 रन खर्च कर दिए जो मुकाबले में टीम इंडिया की हार का सबसे बड़ा कारण भी रहा। इसी के साथ बिश्नोई एक शर्मनाक लिस्ट का भी हिस्सा बन गए।
Published : Jul 05, 2026 02:59 pm IST, Updated : Jul 05, 2026 02:59 pm IST
1/6Image Source : AFP
भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा जिसमें टीम इंडिया के लिए इस मैच में लेग स्पिनर रवि बिश्नोई का आखिरी ओवर में कुल 29 रन देना भारी पड़ गया। वहीं बिश्नोई का इस मैच में गेंद से काफी निम्न दर्ज का प्रदर्शन देखने को मिला जिसमें वह टीम इंडिया की तरफ से खेलते हुए एक टी20 मैच में सबसे ज्यादा रन देने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में टॉप-5 में शामिल हो गए हैं।
2/6Image Source : AP
टी20 इंटरनेशनल में भारत की तरफ से एक मैच में सबसे ज्यादा रन देने का शर्मनाक रिकॉर्ड तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा के नाम पर है जिन्होंने साल 2023 में गुवाहटी के मैदान पर खेले गए मुकाबले में 4 ओवर्स की गेंदबाजी में 17 के इकॉनमी रेट से कुल 68 रन खर्च कर दिए थे। इस मैच में टीम इंडिया को आखिरी गेंद पर 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।
3/6Image Source : AFP
युजवेंद्र चहल जिनका टी20 इंटरनेशनल में गेंद से शानदार रिकॉर्ड देखने को मिलता है उनके लिए साल 2018 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन के मैदान पर खेला गया मुकाबला किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा था। इस मैच में चहल ने अपने चार ओवर्स की गेंदबाजी में जहां एक भी विकेट नहीं हासिल किया तो वहीं उन्होंने कुल 64 रन खर्च कर दिए। वहीं टीम इंडिया को इस मैच में 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।
4/6Image Source : AP
वरुण चक्रवर्ती जिनकी गिनती टी20 इंटरनेशनल में मिस्ट्री स्पिनर्स में की जाती है उनका साल 2026 में इंग्लैंड के खिलाफ मुंबई के मैदान पर खेला गया टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सेमीफाइनल मुकाबला काफी बुरा साबित हुआ था। इस मैच में चक्रवर्ती ने अपने 4 ओवर्स में जहां सिर्फ एक विकेट हासिल किया तो वहीं उन्होंने 64 रन खर्च कर दिए थे। हालांकि टीम इंडिया ने इस मैच को 7 रनों से अपने नाम जरूर कर लिया था।
5/6Image Source : AP
अर्शदीप सिंह का नाम इस लिस्ट में चौथे नंबर पर है जिसमें उन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत में साउथ अफ्रीका के खिलाफ साल 2022 में गुवाहाटी के मैदान पर खेले गए टी20 मुकाबले में 4 ओवर्स में जहां 62 रन लुटा दिए थे तो वहीं सिर्फ 2 विकेट ही लेने में कामयाब हो सके थे। टीम इंडिया इस मैच को बाद में 16 रनों से अपने नाम करने में जरूर कामयाब रही थी।
6/6Image Source : AFP
रवि बिश्नोई इस लिस्ट में अब पांचवें नंबर पर हैं जिसमें उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर के मैदान पर हुए मुकाबले में अपने चार ओवर्स में जहां एक भी विकेट हासिल नहीं किया तो वहीं 60 रन लुटा दिए। बिश्नोई का इस मैच में गेंद से फॉर्म काफी खराब देखने को मिला तो वहीं इंग्लैंड की टीम 4 विकेट से मुकाबला भी जीतने में कामयाब रही।