1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. शाहरुख की मुश्किलें फिर बढ़ीं, ईडी ने जारी किया समन

शाहरुख की मुश्किलें फिर बढ़ीं, ईडी ने जारी किया समन

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 13, 2015 10:28 am IST,  Updated : May 13, 2015 01:44 pm IST

मुंबई: कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक शाहरुख खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शाहरुख को समन जारी किया है। शाहरुख खान को अपनी IPL टीम कोलकाता

शाहरुख की मुश्किलें...- India TV Hindi
शाहरुख की मुश्किलें फिर बढ़ीं, ED ने जारी किया समन

मुंबई: कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक शाहरुख खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शाहरुख को समन जारी किया है। शाहरुख खान को अपनी IPL टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के शेयर बेचने के मामले में ED ने यह समन जारी किया है।

100 करोड़ के विदेशी मुद्रा विनिमय नियमों के उल्लंघन के आरोप में ईडी ने शाहरुख को नोटिस भेजकर इस महीने के आखिर तक पक्ष रखने को कहा है।

इस मामले में शाहरुख की दोस्त जूही चावला भी रडार पर हैं। जल्द ही ईडी उन्हें भी नोटिस भेज सकती है।

आरोप है कि शाहरुख ने 70 और 100 रुपए के शेयरों की कीमत 10 रुपए बताई थी। ये मामला पिछले कई सालों से चल रहा था, ईडी ने सम्मन जारी कर शाहरुख को पेश होने का निर्देश दिया है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल