1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ENG v WI : वोक्स को बोल्ड करते ही विंडीज के दिग्गजों की लिस्ट में शामिल हुए केमार रोच

ENG v WI : वोक्स को बोल्ड करते ही विंडीज के दिग्गजों की लिस्ट में शामिल हुए केमार रोच

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 25, 2020 04:27 pm IST,  Updated : Jul 25, 2020 04:38 pm IST

इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच मैनचेस्टर में खेले जा रहे 3 मैचों की सीरीज के आखिरी और निर्णायक टेस्ट के दूसरे दिन गेंदबाज केमार रोच ने इतिहास रच दिया।

ENG v WI : वोक्स को बोल्ड...- India TV Hindi
ENG v WI : वोक्स को बोल्ड करते ही विंडीज के दिग्गजों की लिस्ट में शामिल हुए केमार रोच, बनाया ये रिकॉर्ड Image Source : GETTY

इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच मैनचेस्टर में खेले जा रहे 3 मैचों की सीरीज के आखिरी और निर्णायक टेस्ट के दूसरे दिन गेंदबाज केमार रोच ने इतिहास रच दिया। रोच ने तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन जैसे ही इंग्लिश खिलाड़ी क्रिस वोक्स को पवेलियन का रास्ता दिखाया, वैसे ही कैरेबियाई गेंदबाज नें टेस्ट क्रिकेट में अपने 200 विकेट पूरे कर लिए।

रोच वेस्टइंडीज की ओर से ऐसा करने वाले 9वें गेंदबाज हैं। रोच ने 59वें टेस्ट मैच में ये उपलब्धि हासिल की और वेस्टइंडीज की ओर से सबसे तेज टेस्ट में 200 विकेट चटकाने वाले 8वें गेंदबाज बने।

रोच से पहले मैल्कम मार्शल (42 टेस्ट), जोएल गार्नर (44 टेस्ट), कर्टली एम्ब्रोस (45 टेस्ट), लेंस गिब्स/एंडी रोबर्ट्स (46 टेस्ट), माइकल होल्डिंग (47 टेस्ट), कर्टनी वॉल्श (58 टेस्ट) और गैरी सोबर्स ( 80 टेस्ट) टेस्ट में 200 विकेट लेने का कारनामा कर चुके हैं। यही नहीं, केमार रोच वेस्टइंडीज के पहले गेंदबाज हैं जिन्होंने इस सदी में 200 विकेट लेने का कमाल किया है। इससे पहले कर्टली एम्ब्रोस ने सल 1994 में ये कारनामा किया था।

गौरतलब है कि इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही 3 मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 की बराबरी पर चल रही है। ऐसे में तीसरा और आखिरी टेस्ट मैच निर्णायक है। इस सीरीज के बाद मेजबान इंग्लैंड मेहमान टीम पाकिस्तान से भिड़ेगी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज और इतने ही मैंचों की T20I सीरीज खेली जाएगी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल