1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ENG v IND : ओवल की ऐतिहासिक जीत से भारत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टॉप पर पहुंचा

ENG v IND : ओवल की ऐतिहासिक जीत से भारत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टॉप पर पहुंचा

 Reported By: IANS
 Published : Sep 07, 2021 11:49 am IST,  Updated : Sep 07, 2021 11:49 am IST

भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ द ओवल में खेले गए चौथे टेस्ट मैच में जीत के साथ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के 2021-23 के संस्करण में लीड ले ली है।

ENG v IND : ओवल की ऐतिहासिक...- India TV Hindi
ENG v IND : ओवल की ऐतिहासिक जीत से भारत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टॉप पर पहुंचा Image Source : GETTY

लंदन| भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ यहां द ओवल में खेले गए चौथे टेस्ट मैच में जीत के साथ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के 2021-23 के संस्करण में लीड ले ली है और वह शीर्ष पर पहुंच गया है। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

अगर कोई अंक नहीं काटा जाता तो भारत के 26 अंक और 58.33 फीसदी पर्सेट ऑफ प्वाइंट (पीसीटी) होते। उसके बाद पाकिस्तान और विंडीज हैं जिनके 12 अंक और 50 फीसदी पीसीटी हैं। प्रत्येक टेस्ट मैच जीतने पर 12 अंक, टाई होने पर छह और ड्रॉ होने पर चार अंक मिलते हैं। हर मैच जीतने पर 100 पीसीटी मिलते हैं जबकि टाई पर 50 और ड्रॉ होने पर 33.33 पीसीटी मिलते हैं।

पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 60 अंक, चार मैचों की सीरीज में 48, तीन मैचों की सीरीज में 36 और दो मैचों की सीरीज में 24 अंक मिलते हैं। भारत और इंग्लैंड के धीमी ओवर गति को लेकर दो-दो अंक काटे गए थे। पहले तीन टेस्ट से 16 अंक आने थे, लेकिन 14 ही मिले। मैच हारने के कारण इंग्लैंड के अंक समान हैं लेकिन मैच जीतने की वजह से भारत के अंक बढ़ेंगे।

भारत की जीत टूर्नामेंट के पहले संस्करण की उपविजेता टीम के लिए एक शुरूआती बढ़त बनाती है, क्योंकि घरेलू लाभ आम तौर पर शीर्ष दावेदारों के बीच टेस्ट और सीरीज तय करने में एक महत्वपूर्ण कारक होता है।

दो वर्ष के साईकिल के बाद शीर्ष की दो टीमें फाइनल में जगह बनाती हैं। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड पहले संस्करण में कोरोना के कारण जगह बनाने से चूके थे जबकि भारत ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर मिली जीत के दम पर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल