1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Eng vs WI : पहले टेस्ट मैच के बाद जारी हुई ICC रैंकिंग, जेसन होल्डर ने हासिल किया ये मुकाम

Eng vs WI : पहले टेस्ट मैच के बाद जारी हुई ICC रैंकिंग, जेसन होल्डर ने हासिल किया ये मुकाम

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 14, 2020 08:20 pm IST,  Updated : Jul 14, 2020 08:20 pm IST

वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों को जीत के साथ रैंकिंग में भी काफी फायदा हुआ है। उनके कप्तान जेसन होल्डर अब गेंदबाजी लिस्ट में दूसरे स्थान पर पहुँच गए हैं। 

Jason Holder- India TV Hindi
Jason Holder Image Source : GETTY IMAGES

कोरोना महामारी के बीच लगभग चार महीने बाद अंतराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी हुई। जिसमें इंग्लैंड को मात देते हुए वेस्टइंडीज ने पहले टेस्ट मैच में ऐतिहासिक जीत दर्ज की और तीन मैचों की सीरीज में अब 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। इस तरह काफी समय बाद इंग्लैंड में खेले गए साउथैम्पटन में पहले टेस्ट मैच के बाद आईसीसी ने अपनी रैंकिंग जारी कर दी है। जिसमें वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों को जीत के साथ रैंकिंग में भी काफी फायदा हुआ है। उनके कप्तान जेसन होल्डर अब गेंदबाजी लिस्ट में दूसरे स्थान पर पहुँच गए हैं। 

होल्डर ने इंग्लैंड के खिलाफ कोरोना काल के बीच में शुरू हुए पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में इंग्लैंड के 6 बल्ल्लेबजों को आउट किया था। जिसके चलते वो गेंदबाजी रैंकिंग में एक स्थान के फायदे से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। इतना ही नहीं मैच की दोनों पारियों को मिलाकर सिर्फ 3 विकेट हासिल करने के कारण  इंग्लैंड के दिग्गज जेम्स एंडरसन दो स्थान के नुकसान से 10वें स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह टॉप 10 में एकमात्र गेंदबाज हैं जो सातवें स्थान पर हैं।

वहीं होल्डर ऑलराउंडर की रैंकिंग में अभी भी पहले स्थान पर मौजूद हैं। वेस्टइंडीज के ही रॉस्टन चेस आठवें स्थान पर हैं। इंग्लैंड की तरफ से बेन स्टोक्स दूसरे और क्रिस वोक्स 10वें स्थान पर हैं।

बल्लेबाजी रैंकिंग में स्टीव स्मिथ, विराट कोहली और मार्नस लैबुशेन टॉप 3 में बरकरार हैं। पहले टेस्ट में नहीं खेलने वाले जो रुट अभी भी आठवें स्थान पर हैं, लेकिन उन्हें आठ अंकों का नुकसान हुआ है। पहले टेस्ट में रुट की जगह इंग्लैंड की कप्तानी करने वाले बेन स्टोक्स एक स्थान के फायदे से नौवें स्थान पर पहुंच गए हैं। भारत की तरफ से चेतेश्वर पुजारा सातवें और अजिंक्य रहाणे संयुक्त नौवें स्थान पर हैं।

ये भी पढ़ें - कार्लोस ब्रेथवेट ने ठोंका दावा, विंडीज को टेस्ट क्रिकेट में करना है राज तो बस इस चीज में करना होगा सुधार

वहीं वेस्टइंडीज के अन्य खिलाड़ियों के बारे में बात की जाए तो होल्डर 35वें स्थान पर, शेन डाउरिच 37वें, रॉस्टन चेस 45वें, क्रेग ब्रैथवेट 48वें, जर्मेन ब्लैकवुड 58वें, शाई होप 65वें, शमारह ब्रूक्स 72वें और जॉन कैम्पबेल 73वें स्थान पर हैं। 

जबकि इंग्लैंड की तरफ से रोरी बर्न्स 29वें, जो डेनली 44वें, जोस बटलर 47वें, डॉमिनिक सिबली 64वें, ओली पोप 69वें और जैक क्रॉली 91वें स्थान पर हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल