1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ENG vs WI: वर्ल्ड चैंपियन वेस्टइंडीज ने टेके इंग्लैंड के सामने घुटने, 9 बल्लेबाज हुए सिंगल डिजिट पर आउट

ENG vs WI: वर्ल्ड चैंपियन वेस्टइंडीज ने टेके इंग्लैंड के सामने घुटने, 9 बल्लेबाज हुए सिंगल डिजिट पर आउट

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 23, 2021 09:28 pm IST,  Updated : Oct 23, 2021 11:15 pm IST

टी20 वर्ल्ड कप में यह तीसरे सबसे न्यूनतम स्कोर है। इससे पहले नीदरलैंड दो बार 39 और 44 रन पर ढेर हो चुकी है।  

ENG vs WI West Indies team was bundled out for 55 runs in front of England, a shameful record made i- India TV Hindi
ENG vs WI West Indies team was bundled out for 55 runs in front of England, a shameful record made in the T20 World Cup Image Source : AP

दुबई। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 12 में रविवार को दुबई इंटरनेशल स्टेडियम में वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच दूसरा मैच खेला रहा है। यहां वेस्टइंडीज की बेहद ही खराब शुरुआत हुई और इंग्लैंड ने महज 55 रनों पर वेस्टइंडीज को ऑल आउट कर दिया। इंग्लैंड की तरफ अदिल रशीद ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके। वहीं, वेस्टइंडीज की तरफ से सबसे ज्यादा क्रिस गेल ने 13 रन बनाए। गत विजेता वेस्टइंडीज ने इस निराशाजनक प्रदर्शन से अपने नाम कई शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज किए।

टी20 वर्ल्ड कप में यह तीसरे सबसे न्यूनतम स्कोर है। इससे पहले नीदरलैंड दो बार 39 और 44 रन पर ढेर हो चुकी है।

टी20 वर्ल्ड कप में सबसे न्यूनतम स्कोर

39 : Ned v SL, Chattogram, 2014

44 : Ned v SL, Sharjah, 2021
55 : WI v Eng, Abu Dhabi, 2021*

टी20 में 100 रन के नीचे सबसे ज्यादा आउट होने वाली टीम

4 times: NZ vs BAN
3 times: ENG vs WI*
3 times: SL vs NZ

इस पारी के दौरान वेस्टइंडीज के 9 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए। एक क्रिस गेल ही थे जिन्होंने 14 रन की पारी खेली थी।

टी20 वर्ल्ड कप में एक मैच में एक टीम द्वारा सबसे ज्यादा सिंगल डिजीट स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज

10 : WI v SL, The Oval, 2009
9 : Ind v Aus, Bridgetown, 2010
9 : WI v Eng, Abu Dhabi, 2021*

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल