1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स की उंगली की दूसरी बार हुई सर्जरी

इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स की उंगली की दूसरी बार हुई सर्जरी

 Reported By: IANS
 Published : Oct 07, 2021 05:17 pm IST,  Updated : Oct 07, 2021 05:17 pm IST

बेन स्टोक्स के उंगली की दूसरी बार सर्जरी की गई है। स्टोक्स को राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए टीम के आईपीएल 2021 के पहले मैच में कैच करने के दौरान चोट लगी थी। 

इंग्लैंड के ऑलराउंडर...- India TV Hindi
इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स की उंगली की दूसरी बार हुई सर्जरी  Image Source : GETTY

लंदन| इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स के उंगली की दूसरी बार सर्जरी की गई है। स्टोक्स को राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए टीम के आईपीएल 2021 के पहले मैच में कैच करने के दौरान चोट लगी थी। अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि स्टोक्स की मैदान पर वापसी कब होगी। वह इस साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले एशेज दौरे को मिस कर सकते हैं।

KKR vs RR Live Streaming IPL 2021: देखें केकेआर बनाम राजस्थान रॉयल्स का मैच Online On Hotstar

डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को, उन्होंने लीड्स सर्जन डग कैंपबेल के हाथों एक दूसरा ऑपरेशन करवाया। टीम प्रबंधन ने कहा है कि स्टोक्स पर खुद को उपलब्ध कराने का कोई दबाव नहीं है।

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने स्टोक्स की दूसरी उंगली की सर्जरी के बारे में एक बयान जारी किया। ईसीबी ने कहा, "स्टोक्स की सर्जरी हुई है और अब वह ईसीबी की मेडिकल टीम की देखरेख में अगले चार सप्ताह के लिए पुनर्वास की गहन अवधि से गुजरेंगे।" स्टोक्स ने जुलाई के बाद से अबतक प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेला है। इससे पहले, स्टोक्स की कप्तान में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को वनडे में 3-0 से हराया था।

KKR vs RR Head to Head IPL 2021: यहां जानें दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड और इंजरी अपडेट

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल