1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान

पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 18, 2020 08:57 pm IST,  Updated : Aug 18, 2020 09:12 pm IST

इसी के साथ आयरलैंड के खिलाफ ऑलराउंड परफॉर्म करने वाले डेविड विली को भी इस टीम में जगह मिली है।. विली ने इंग्लैंड के लिए अपना आखिरी मैच मई 2019 में खेला था।

England announced the team for the T20 series against Pakistan- India TV Hindi
England announced the team for the T20 series against Pakistan Image Source : GETTY IMAGES

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच 28 अगस्त से 1 सितंबर के बीच तीन मैच की टी20 सीरीज खेली जानी है। इसके लिए मेजबानों ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम में जो रूट, जोस बटलर, जोफ्रा आर्चर, क्रिस वोक्स और बेन स्टोक्स जैसे बड़े खिलाड़ियों का नाम नहीं है। 14 खिलाड़ियों की यह टीम उस टीम से मिलती जुलती है जो आयरलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में खली थी। कोरोनावायरस के बीच यह पहली टी20 सीरीज होगी।

इयोन मोर्गन की अगुवाई वाली इस टीम में जो डेनली, मोइन अली, जोनी बेयरस्टो, टॉम बैंटन, सैम बिलिंग्स, टॉम कुरेन, लुईस ग्रेगोरी, क्रिस जॉर्डन, साकिब महमूद, दाविद मालन, आदिल राशिद, जेसन रॉय को जगह मिली है। मिलान इस टीम में लियाम लिविंग स्टोन की जगह आए हैं।

इसी के साथ आयरलैंड के खिलाफ ऑलराउंड परफॉर्म करने वाले डेविड विली को भी इस टीम में जगह मिली है।. विली ने इंग्लैंड के लिए अपना आखिरी मैच मई 2019 में खेला था।

इनके अलावा लिविंगस्टोन और टॉपले के साथ पैट ब्राउन को रिजर्व में रखा गया है।

कुछ इस प्रकार है इंग्लैंड की टीम - इयोन मोर्गन (c), मोइन अली, जोनी बेयरस्टो, टॉम बैंटन, सैम बिलिंग्स, टॉम कुरेन, जो डेनली, लुईस ग्रेगोरी, क्रिस जॉर्डन, साकिब महमूद, दाविद मालन, आदिल राशिद, जेसन रॉय, डेविड विली।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल