1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND v ENG : हार्मिंसन ने इंग्लैंड को इस खिलाड़ी से ओपनिंग कराने की दी सलाह

IND v ENG : हार्मिंसन ने इंग्लैंड को इस खिलाड़ी से ओपनिंग कराने की दी सलाह

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 16, 2021 08:01 pm IST,  Updated : Feb 16, 2021 08:01 pm IST

इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज स्टीव हार्मिंसन का मानना है कि भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड को अपने शीर्षक्रम में प्रयोग करना चाहिये।

IND v ENG : हार्मिंसन ने...- India TV Hindi
IND v ENG : हार्मिंसन ने इंग्लैंड को इस खिलाड़ी से ओपनिंग कराने की दी सलाह Image Source : GETTY IMAGES

लंदन। इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज स्टीव हार्मिंसन का मानना है कि भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड को अपने शीर्षक्रम में प्रयोग करना चाहिये और जॉनी बेयरस्टॉ से पारी की शुरूआत कराई जा सकती है। पहला टेस्ट जीतने के बाद इंग्लैंड को दूसरे टेस्ट में भारत ने 317 रन से हराकर सीरीज में वापसी की। इंग्लैंड के दोनों सलामी बल्लेबाज नाकाम रहे।

ऋषभ पंत की विकेटकीपिंग पर सवाल उठाने वाले देख लें यह वीडियो!

हार्मिंसन ने ‘स्काइ स्पोटर्स ’ से कहा,‘‘मुझे लगता है कि शीर्षक्रम में बदलाव की जरूरत है। एशियाई हालात में बेयरस्टॉ से पारी की शुरूआत कराई जा सकती है।’’ बेयरस्टॉ को रोटेशन नीति के तहत पहले दो टेस्ट में आराम दिया गया था। तीसरा टेस्ट 24 फरवरी से अहमदाबाद में शुरू होगा। मेजबान के अनुकूल पिचें तैयार करने पर छिड़ी बहस के बीच उन्होंने कहा कि मेजबान होने के नाते उसे अपनी पसंदीदा पिच तैयार कराने का हक है।

...जब अश्विन ने सिराज को दी वार्निंग और फिर जो हुआ, देखें यह वीडियो

उन्होंने कहा,‘‘इंग्लैंड में जब हरी भरी पिचें होती है तो कोई शिकायत नहीं करता ।मेजबान टीम को इतना फायदा तो मिलता ही है । आपको हर पिच पर अच्छा प्रदर्शन करना होगा जो अहम है।’’ भा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल