1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जेम्स एंडरसन ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में पूरे किए 1000 विकेट

जेम्स एंडरसन ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में पूरे किए 1000 विकेट

 Reported By: IANS
 Published : Jul 06, 2021 09:04 am IST,  Updated : Jul 06, 2021 09:04 am IST

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 1000 विकेट पूरे कर लिए हैं।

जेम्स एंडरसन ने...- India TV Hindi
जेम्स एंडरसन ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में पूरे किए 1000 विकेट  Image Source : GETTY

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 1000 विकेट पूरे कर लिए हैं। एंडरसन ने मंगलवार को काउंटी चैंपियनशिप मैच में केंट के खिलाफ लंकाशायर की ओर से खेलते हुए 19 रन देकर सात विकेट चटकाए और 1000 विकेट पूरे करने का कारनामा अपने नाम किया।

38 वर्षीय  जेम्स एंडरसन ने टेस्ट में 617 टेस्ट विकेट अपने नाम किए हैं और अनिल कुंबले (619 विकेट) को पीछे छोड़ने में सिर्फ तीन विकेट दूर हैं। टेस्ट क्रिकेट में एंडरसन 3 विकेट और लेते ही श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन (800) और ऑस्ट्रेलियाई शेन वार्न के बाद टेस्ट में तीसरे सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे।

एंडरसन के सात विकेट की मदद से लंकाशायर की टीम केंट को 26.2 ओवर में महज 74 रन पर समेटने में सफल रही।

गौरतलब है कि जेम्स एंडरसन ने पिछले महीने ही पूर्व कप्तान एलिस्टेयर कुक को पछाड़ते हुए इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था। एंडरसन अब तक 162 टेस्ट मैच खेल चुके हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल