1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जसप्रीत बुमराह चोटिल होने के कारण इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर

जसप्रीत बुमराह चोटिल होने के कारण इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 30, 2018 08:41 pm IST,  Updated : Jun 30, 2018 08:41 pm IST

भारत को इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है।

भारतीय टीम- India TV Hindi
भारतीय टीम

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका लगा है और टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोट के कारण पूरी टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। बुमराह के बाएं हाथ के अंगूठे में चोट लग गई है और इस कारण अब वो इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। हालांकि अभी ये साफ नहीं है कि क्या वो इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलेंगे या फिर नहीं। माना जा रहा है कि वनडे सीरीज तक शायद उनकी चोट ठीक हो जाए और वो भारतीय टीम के साथ जुड़ जाएं। लेकिन अभी ये ही कहा जा रहा है कि वो टी20 सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं होंगे।

बुमराह को 27 जून को आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच के दौरान अंगूठे में चोट लग गई थी। चोट लगने के बाद बुमराह ट्रेनिंग सेशन में तो आए लेकिन उन्होंने उसमें हिस्सा नहीं लिया। साफ है कि बुमराह का चोटिल होना भारतीय टीम के लिए बड़ा झटका है। बुमराह के बाहर होने से टीम इंडिया की डेथ ओवर की गेंदबाजी कमजोर हो सकती है। क्योंकि बुमराह आखिर के ओवरों में कसी हुई गेंदबाजी से बल्लेबाजों पर नकेल कसने का काम करते हैं।

आपको बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली जानी है। 3 मैचों की सीरीज का पहला मैच 3 जुलाई, दूसरा 6 जुलाई और तीसरा मैच 8 जुलाई को खेला जाएगा। 3 मैचों की टी20 सीरीज के बाद भारत 3 मैचों की वनडे सीरीज और इसके बाद 5 मैचों की टेस्ट सीरीज भी खेलेगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल