1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वेस्ट इंडीज के इस महान खिलाड़ी को पड़ा दिल का दौरा, आनन-फानन में पंहुचा अस्पताल

वेस्ट इंडीज के इस महान खिलाड़ी को पड़ा दिल का दौरा, आनन-फानन में पंहुचा अस्पताल

 Reported By: IANS
 Published : Jun 27, 2019 06:32 pm IST,  Updated : Jun 27, 2019 06:32 pm IST

उनकी तबीयत हालांकि ज्यादा खराब नहीं हैं और वह जल्द ही स्वस्थ हो जाएंगे। वीक्स ने वेस्टइंडीजज के लिए 48 टेस्ट मैचों में 4,455 रन बनाए हैं।

Everton Weeks- India TV Hindi
Everton Weeks, Former player West Indies  Image Source : WICB MEDIA

ब्रिजटाउन। वेस्टइंडीज के महान क्रिकेट खिलाड़ी सर एवर्टन वीक्स को गुरुवार को दिल का दौरा पड़ा। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, 94 साल के वीक्स को यहां के क्वीन एलिजाबेथ अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। 

उनकी तबीयत हालांकि ज्यादा खराब नहीं हैं और वह जल्द ही स्वस्थ हो जाएंगे। वीक्स ने वेस्टइंडीजज के लिए 48 टेस्ट मैचों में 4,455 रन बनाए हैं। उनके नाम लगातार पांच टेस्ट पारियों में शतक जमाने का रिकार्ड जो उन्होंने 1949 में बनाया था। ऐसा करने वाले वह इकलौते बल्लेबाज हैं। 

वीक्स वेस्टइंडीज के मशहूर तीन डब्ल्यू में से एक थे। उनके साथ दो अन्य सर फ्रैंक वारेल और सर क्लाइड वालकोट थे।

वीक्स ने 1957-58 में पाकिस्तान के खिलाफ चोट के कारण खेल को अलविदा कह दिया था। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल