1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. चैम्पियंस लीग के सेमीफाइनल में पहुंचा रियल मेड्रिड

चैम्पियंस लीग के सेमीफाइनल में पहुंचा रियल मेड्रिड

 Written By: IANS
 Published : Apr 23, 2015 06:54 pm IST,  Updated : Apr 23, 2015 08:32 pm IST

मेड्रिड: जेवियर हर्नाडीज द्वारा आखिरी मिनट में किए गए गोल की बदौलत रियल मेड्रिड ने एटलेटिको मेड्रिड को दूसरे चरण के मैच में 1-0 से हराकर यूईएफए चैम्पियंस लीग के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

चैम्पियंस लीग के...- India TV Hindi
चैम्पियंस लीग के सेमीफाइनल में पहुंचा रियल मेड्रिड

मेड्रिड: जेवियर हर्नाडीज द्वारा आखिरी मिनट में किए गए गोल की बदौलत रियल मेड्रिड ने एटलेटिको मेड्रिड को दूसरे चरण के मैच में 1-0 से हराकर यूईएफए चैम्पियंस लीग के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। दोनों टीमों के बीच पहले चरण का मैच गोलरहित रहा था तथा बुधवार को हुए दूसरे चरण का मैच 1-0 से जीतने के साथ ही रियल ने 1-0 की बढ़त के साथ सेमीफाइनल में जगह बनाई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, चोटिल करीम बेंजेमा की जगह टीम में शामिल किए गए मेक्सिको के हर्नाडीज ने मैच समाप्त होने से चार मिनट पहले स्टार स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के पास पर गोलपोस्ट के करीब से यह गोल किया।

रियल की इस सत्र में एटलेटिको से हुए अब तक आठ मैचों में पहली जीत रही।

दोनों ही टीमें बुधवार को हुए दूसरे चरण के मुकाबले के लिए कई परिवर्तन के साथ मैदान पर उतरीं। कार्लो एंसेलोट्टी ने राफेल वाराने और पेपे को मध्यक्रम में जबकि सर्जियो रामोस को मिडफील्ड में रखा।

एंसेलोट्टी अपने पसंदीदा 4-3-3 रणनीति की बजाय 4-4-2 के साथ मैदान में उतरे, जिसका उन्हें फायदा भी मिला।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल