1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. साउथ अफ्रीका के नए सालाना कॉन्ट्रैक्ट में फाफ डु प्लेसिस सहित इन खिलाड़ियों का नाम शामिल

साउथ अफ्रीका के नए सालाना कॉन्ट्रैक्ट में फाफ डु प्लेसिस सहित इन खिलाड़ियों का नाम शामिल

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 24, 2020 08:22 am IST,  Updated : Mar 24, 2020 08:22 am IST

इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ में शामिल होने वाले बेयूरन हेंड्रिक्स इस कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में एकमात्र नए खिलाड़ी हैं।  

Faf du Plessis and 16 players included in South Africa's new annual contract- India TV Hindi
Faf du Plessis and 16 players included in South Africa's new annual contract Image Source : GETTY IMAGES

साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने अपने सालाना कॉन्ट्रैक्ट में 16 खिलाड़ियों को जगह दी है जिसमें पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस का नाम भी शामिल है। डु प्लेसिस ने कुछ समय पहले कहा था कि वो इस साल अक्टूबर में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के बाद फैसला करेंगे कि उन्हें आगे इंटरनेशनल क्रिकेट खेलना है या नहीं, लेकिन अब साउथ अफ्रीका क्रिकेट के नए कॉन्ट्रैक्ट में उनका नाम शामिल होने के बाद ये अंदेशा लग गया है कि वह वंर्ल्ड कप बाद भी खेलना जारी रखेंगे।

हाल ही में फाफ डुप्लेसिस ने तीनो फॉर्मेट की कप्तानी छेड़ी थी और उनकी जगह विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक को टीम का नया कप्तान बनाया गया था।

सीएसए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जैक्स फॉल ने सोमवार को एक बयान में कहा, "हमने 17 वें पुरुष अनुबंध को फिलहाल खुला रखने का फैसला किया है और खिलाड़ी प्रदर्शन के माध्यम से इसके लिए अर्हता प्राप्त कर सकते हैं।"

इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ में शामिल होने वाले बेयूरन हेंड्रिक्स इस कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में एकमात्र नए खिलाड़ी हैं।

अनुबंधित खिलाड़ी: टेम्बा बावुमा, क्विंटन डी कॉक, फाफ डु प्लेसिस, डीन एल्गर, बेयूरन हेंड्रिक्स, रीजा हेंड्रिक, केशव महाराज, आइडेन मार्करम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एरिक नॉर्टजे, एंडाइल फेहलुकवेओ, ड्वेन प्रिटोरियस, काग्रेस प्रीवियस, काग्रेस रस्सी वैन डेर डूसन।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल