1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इस पूर्व विकेटकीपर ने उठाए ऋषभ पंत की विकेटकीपिंग पर सवाल, कहा कीपिंग में तकनीकी खामियां

इस पूर्व विकेटकीपर ने उठाए ऋषभ पंत की विकेटकीपिंग पर सवाल, कहा कीपिंग में तकनीकी खामियां

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 10, 2019 06:09 pm IST,  Updated : Jan 10, 2019 06:10 pm IST

उन्होंने कहा कि दिल्ली के इस युवा खिलाड़ी की विकेटकीपिंग में कुछ तकनीकी खामियां हैं।

इस पूर्व विकेटकीपर ने...- India TV Hindi
इस पूर्व विकेटकीपर ने उठाए ऋषभ पंत की विकेटकीपिंग पर सवाल, कहा इसमें तकनीकी खामियां  Image Source : GETTY IMAGES

मुंबई: ऋषभ पंत ने भले ही ऑस्ट्रेलिया में एक टेस्ट में 11 कैच लेकर भारतीय विकेटकीपर का नया रिकॉर्ड बनाया हो लेकिन फारूख इंजीनियर ने कहा कि दिल्ली के इस युवा खिलाड़ी की विकेटकीपिंग में कुछ तकनीकी खामियां हैं, लेकिन उन्होंने उसकी बल्लेबाजी प्रदर्शन की तारीफ की। पूर्व भारतीय विकेटकीपर इंजीनियर ने कहा कि पंत को देखकर उन्हें अपनी जवानी के दिन याद आ गये। 

इंजीनियर ने कहा, ‘‘उसका तरीका एम एस धोनी जैसा ही है। लेकिन इस समय उसकी इतनी तारीफ मत कीजिये। उसे प्रोत्साहित कीजिये। लेकिन वह तकनीकी रूप से गलत है।’’ 

पंत ने ऑलिया में सिडनी में ड्रा हुए आखिरी टेस्ट में एक शानदार शतक भी जड़ा जिससे वह ऐसा करने वाली पहले भारतीय विकेटकीपर बन गये और एडिलेड में पहले मैच में उन्होंने विकेट के पीछे रिकॉर्ड संख्या में कैच लिये। 

पंत की बल्लेबाजी से इंजीनियर इतने प्रभावित हैं कि वह इस बात से हैरान हैं कि भारतीय चयनकर्ता इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप के लिये वे धोनी को लेकर पंत को कैसे छोड़ सकते हैं। 

उन्होंने कहा, ‘‘सवाल यह है कि विश्व कप के लिये क्या आप धोनी को चुनोगे? आप पंत को कैसे छोड़ सकते हो? उसने इतना बढ़िया प्रदर्शन किया है। ये चयनकर्ताओं के लिये सवाल हैं, तीन चयनकर्ताओं के लिये जिन्होंने मिलाकर एक या डेढ़ टेस्ट मैच खेले होंगे। ’’उन्हें बताया गया कि अब सूची में दो और चयनकर्ताओं को शामिल कर दिया गया है जिससे अब यह पांच सदस्यीय चयन पैनल बन गया है। 

इंजीनियर ने कहा,‘‘मैं सख्त नहीं दिखना चाहता। पर उसे समय दीजिये। वह (पंत) सुधार करेगा। काश मैं उसे अच्छा विकेटकीपर बनने के लिये टिप्स दे पाता। ’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल