1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने गेंद चमकाने को लेकर दी अपनी राय, कही यह बात

तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने गेंद चमकाने को लेकर दी अपनी राय, कही यह बात

 Edited By: IANS
 Published : Jul 12, 2020 07:18 pm IST,  Updated : Jul 12, 2020 07:18 pm IST

भुवनेश्वर ने पहले कहा था कि सलाइवा बैन के बाद आईसीसी को गेंद को चमकाने के लिए कुछ और विकल्प के बारे में सोचना होगा। आईसीसी ने कोविड-19 के कारण सलाइवा के उपयोग को बैन कर दिया है।

Bhuvnewshwar kumar, india, cricket, Ball shine - India TV Hindi
Bhuvneshwar kumar Image Source : GETTY IMAGES

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को लगता है कि सलाइवा बैन के बाद विश्व में हर जगह गेंद को चमकाने के लिए पसीने का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता क्योंकि ऐसी भी जगहें हैं जहां ज्यादा पसीना नहीं निकलता। 

भुवनेश्वर ने पहले कहा था कि सलाइवा बैन के बाद आईसीसी को गेंद को चमकाने के लिए कुछ और विकल्प के बारे में सोचना होगा। आईसीसी ने कोविड-19 के कारण सलाइवा के उपयोग को बैन कर दिया है।

कुमार ने रविवार को ट्विटर पर प्रशंसकों के सवालों का जवाब देते हुए कहा, "विश्व में हर जगह पसीना आए, यह संभव नहीं है। निश्चित तौर पर यह चुनौतीपूर्ण होने वाला है। उम्मीद है कि चीजें जल्दी ठीक हो जाएंगी।"

भुवनेश्वर ने इससे पहले गेनएक्सेस स्पोर्ट्स एंड इंटरटेनमेंट द्वारा आयोजित वेबीनार में कहा था, "मुझे उम्मीद है कि आईसीसी कुछ आर्टिफिशियल तरीका लेकर सामने आएगी जिससे हम गेंद को चमका सकें। आप जब स्विंग होने वाले परिस्थितियों में जैसे इंग्लैंड में गेंदबाजी करते हैं तो आपको इसकी जरूरत होती है।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल