1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बीमारी से उबरने के बाद कपिल देव ने गोल्फ कोर्स पर की वापसी

बीमारी से उबरने के बाद कपिल देव ने गोल्फ कोर्स पर की वापसी

 Reported By: IANS
 Published : Nov 13, 2020 02:11 pm IST,  Updated : Nov 13, 2020 02:11 pm IST

भारत को पहला क्रिकेट विश्व कप दिलाने वाले कप्तान कपिल देव बीमारी से ठीक हो गए हैं और उन्होंने गोल्फ कोर्स पर वापसी भी कर ली है। 

बीमारी से उबरने के बाद...- India TV Hindi
बीमारी से उबरने के बाद कपिल देव ने गोल्फ कोर्स पर की वापसी Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली| भारत को पहला क्रिकेट विश्व कप दिलाने वाले कप्तान कपिल देव बीमारी से ठीक हो गए हैं और उन्होंने गोल्फ कोर्स पर वापसी भी कर ली है। कपिल ने हाल ही में एक वीडियो जारी किया जिसमें वह दिल्ली गोल्फ कोर्स में अपने दोस्तों के साथ गोल्फ खेलते दिखाई दे रहे हैं।

इस वीडियो में 61 साल के कपिल ने कहा, "गोल्फ कोर्स और क्रिकेट मैदान पर वापसी करते हुए कितना अच्छा लगता है इस बात को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। गोल्फ कोर्स पर वापसी करना, दोस्तों के साथ खेलना, लुत्फ लेना शानदार है। यही जिंदगी है।"

कपिल ने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, "गोल्फ कोर्स पर वापसी करते हुए अच्छा लग रहा है।" कपिल को पिछले महीने दिल का दौरा पड़ा था और इसके बाद उनकी एंजियोप्लास्टी हुई थी। कपिल की कप्तानी में ही भारत ने 1983 में पहली बार विश्व कप जीता था। इस ऐतिहासिक जीत पर एक फिल्म भी बन रही है जिसमें रनवीर सिंह कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल