1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जून में लिया जाएगा पाकिस्तान के इंग्लैंड दौरे पर अंतिम फैसला

जून में लिया जाएगा पाकिस्तान के इंग्लैंड दौरे पर अंतिम फैसला

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 13, 2020 02:13 pm IST,  Updated : May 14, 2020 02:09 pm IST

सोमवार को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वसीम खान के हवाले से द डॉन ने लिखा,"हम ईसीबी के संपर्क में हैं और शुक्रवार को हमारी कॉन्फ्रेंस कॉल के जरिए बात होगी।"

Final decision will be taken on Pakistan's tour of England in June- India TV Hindi
Final decision will be taken on Pakistan's tour of England in June Image Source : GETTY IMAGES

लाहौर। कोरोनावायरस के कहर को देखते हुए क्रिकेट से जुड़ी सभी गतिविधियां ठप पड़ी है। इस महामारी की वजह से कुछ क्रिकेट आगे के लिए स्थगित कर दी गया है या फिर उसे रद्द कर दिया है। लेकिन पाकिस्तान ने अभी तक 30 जुलाई से शुरू हो रहे अपने इंग्लैंड दौरे पर कोई फैसला नहीं लिया है। अब खबर आई है कि इस दौरे का फैसला पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जून के मध्य में लेगा।

सोमवार को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वसीम खान के हवाले से द डॉन ने लिखा,"हम ईसीबी के संपर्क में हैं और शुक्रवार को हमारी कॉन्फ्रेंस कॉल के जरिए बात होगी।"

उन्होंने कहा, "इस कॉल में ईसीबी के मुख्य कार्यकारी, क्रिकेट निदेशक, मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट संचालन के निदेशक होंगे। पीसीबी की तरफ से मैं, मिस्बाह उल हक, जाकिर खान और डॉक्टर सोहेल सलीम हिस्सा लेंगे। इस समय हम विकल्पों पर चर्चा करेंगे जबकि टूर के बारे में फैसला जून के मध्य में किया जाएगा।"

ये भी पढ़ें - क्रिकेट वेस्टइंडीज ने दिए संकेत, सरवन खिलाफ बयानबाजी के लिए क्रिस गेल पर हो सकती है कार्रवाई

उन्होंने कहा, "ईसीबी पाकिस्तान के साथ होने वाली सीरीज में सुरक्षित माहौल देने को लेकर प्रतिबद्ध है।"

पाकिस्तान को इंग्लैंड में तीन टेस्ट और इतने ही टी-20 मैचों की सीरीज खेलनी है।

हालांकि ब्रिटिश सरकार ने यह साफ कर दिया है कि अगर कोविड-19 के मामलों में नए आंकड़े नहीं जुड़ते हैं तो जून में खेल गतिविधियां शुरू हो सकती हैं। अगर ऐसा हो भी जाता है तो मैच बिना दर्शकों के खाली स्टेडियम में खेले जाएंगे।

(With IANS Inputs)

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल