1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND VS SOUTH AFRICA: जबड़े से छिनी जीत, 5 रन से हारी टीम इंडिया

IND VS SOUTH AFRICA: जबड़े से छिनी जीत, 5 रन से हारी टीम इंडिया

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 11, 2015 11:58 am IST,  Updated : Oct 14, 2015 04:47 pm IST

कानपुर: पांच एकदिवसीय मैच की सीरीज के पहले मैच में आज टीम इंडिया पांच रन से हार गई। 40 से 45 ओवर तक मैच पूरी तरह टीम इंडिया के कब्जे में था। 47 ओवर आते

साउथ अफ्रीका से 5 रन से...- India TV Hindi
साउथ अफ्रीका से 5 रन से हारी टीम इंडिया

कानपुर: पांच एकदिवसीय मैच की सीरीज के पहले मैच में आज टीम इंडिया पांच रन से हार गई। 40 से 45 ओवर तक मैच पूरी तरह टीम इंडिया के कब्जे में था। 47 ओवर आते आते रन रेट का दबाव टीम इंडिया पर बनने लगा। हालांकि धोनी मैदान पर थे इसलिए हर किसी को उम्मीद थी। लेकिन धोनी के आउट होते हैं दर्शकों की खुशियां काफूर हो गईं। साउथ अफ्रीका ने टीम इंडिया के जबड़े से जीत छीनकर 1-0 से सीरीज का शानदार आगाज किया। आपको बता दें कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेले गए इस मैच में कि टीम इंडिया को 304 रनों का लक्ष्य मिला था।

मैच झलकियां: टीम इंडिया-

4:38 PM- रोहित शर्मा आउट

4:36 PM- रोहित शर्मा ने किए 150 रन पूरे  46 ओवर 269/3

3:44 PM- रोहित शर्मा का शतक पूरा टीम इंडिया ने 2 विकेट खोकर बनाए 199 रन

3:06 PM- टीम इंडिया 28 ओवर 150/1

2: 48 PM- टीम इंडिया 26 ओवर 140/1

2:45 PM-  टीम इंडिया 23 ओवर 127/1

2: 22 PM- टीम इंडिया एक विकेट खोकर 17.2 ओवर में 100 रन

2: 10 PM- टीम इंडिया एक विकेट खोकर 15 ओवर में 90 रन

2: 06 PM- टीम इंडिया एक विकेट खोकर 14 ओवर में 80 रन  

साउथ अफ्रीका ने 5 विकेट खोकर 50 ओवर में 303 रन बनाए। अफ्रीका के पांच बल्लेबाज जेपी डुमिनी, डेविड मिलर, डी कॉक, हाशिम अमला और डुप्लेसिस ने अपने विकेट गंवाए। डुप्लेसिस ने अफ्रीका की तरफ से 62 रनों की पारी खेली। आपको बता दें कि साउथ अफ्रीका ने वन डे सीरीज के पहले मैच में आज टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था।

मैच झलकियां: साउथ अफ्रीका  

12:33 PM- साउथ अफ्रीका ने 5 विकेट खोकर बनाए 303 रन

12:11 PM-  45 ओवर, साउथ अफ्रीका 5 विकेट 238/4, डुमिनी पवेलियन लौटे

12:10 PM- 45 ओवर, साउथ अफ्रीका 4 विकेट 238/4

12:05 PM- 44 ओवर, साउथ अफ्रीका 4 विकेट 217/4

12:00 AM- साउथ अफ्रीका 43 ओवर 213/4

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज यहां खेले गए पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच का स्कोर इस प्रकार रहा।

दक्षिण अफ्रीका:

क्विंटन डि काक का रैना बो अश्विन     29

हाशिम अमला बो मिश्रा                     37

फाफ डु प्लेसिस पगबाध बो यादव       62

एबी डिविलियर्स नाबाद                    104

डेविड मिलर स्टं धोनी बो मिश्रा          13

जेपी डुमिनी का धोनी बो यादव          15

फरहान बेहरदीन नाबाद                    35

अतिरिक्त: 08

कुल : 50 ओवर में पांच विकेट पर: 303 रन

विकेट पतन: 1-45, 2-104, 3-152, 4-197, 5-238

गेंदबाजी:
भुवनेश्वर 10-0-67-0
यादव 10-0-71-2
अश्विन 4.4-0-14-1
मिश्रा 10-0-47-2
बिन्नी 8-0-63-0
रैना 7-0-37-0
कोहली 0.2-0-1-0

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल