1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एलन जोन्स को 81 साल की उम्र में मिला टेस्ट क्रिकेटर का दर्जा, इंग्लैंड की ओर से खेला था 1 टेस्ट

एलन जोन्स को 81 साल की उम्र में मिला टेस्ट क्रिकेटर का दर्जा, इंग्लैंड की ओर से खेला था 1 टेस्ट

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 17, 2020 06:13 pm IST,  Updated : Jun 17, 2020 06:13 pm IST

इंग्लैंड के लिए महज 1 टेस्ट खेलने वाले 81 साल के एलन जोन्स आखिरकार टेस्ट क्रिकेट का दर्जा हासिल करने में सफल रहे। एलन जोंस को बुधवार को इंग्लैंड क्रिकेट टीम की टेस्ट कैप सौंपी गई।

एलन जोन्स को 81 साल की...- India TV Hindi
एलन जोन्स को 81 साल की उम्र में मिला टेस्ट क्रिकेटर का दर्जा, इंग्लैंड की ओर से खेला था 1 टेस्ट  Image Source : WWW.ECB.CO.UK

इंग्लैंड के लिए महज 1 टेस्ट खेलने वाले 81 साल के एलन जोन्स आखिरकार टेस्ट क्रिकेट का दर्जा हासिल करने में सफल रहे। एलन जोंस को बुधवार को इंग्लैंड क्रिकेट टीम की टेस्ट कैप सौंपी गई। जोन्स 1970 में शेष विश्व एकादश के खिलाफ इंग्लैंड की सीरीज के पहले टेस्ट में खेले थे। इन मैचों को शुरुआत में टेस्ट का दर्जा हासिल था लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने 1972 में इनका दर्जा छीन लिया। अब इस सीरीज के 50 साल पूरे होने पर उन्हें टेस्ट क्रिकेटर का सम्मान दिया गया।

जोन्स अपने एकमात्र टेस्ट मैच में 0 और 5 रन ही बना सके थे और उन्हें माइक प्रॉक्टर ने आउट किया। इस मैच के बाग उन्हें फिर कभी इंग्लैंड की ओर से खेलने का मौका नहीं मिला। इस तरह जोन्स का 48 साल तक टेस्ट क्रिकेट का दर्जा छिना रहा।

इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने अब 81 साल के जोन्स को औपचारिक रूप से 696वें नंबर के टेस्ट क्रिकेटर के तौर पर शामिल किया है। देश में मौजूदा लॉकडाउन पाबंदियों के कारण जोन्स को वीडियो लिंक के जरिए टेस्ट कैप सौंपने का कार्यकम संपन्न हुआ।

48 साल बाग टेस्ट कैप हासिल करने के बाद जोन्स ने कहा, ‘‘यह कैप फिट बैठती है। अब मैं सिर्फ हेलमेट का इंतजार कर रहा हूं।’’ जोन्स ने प्रथम श्रेणी में 36,049 रन बनाए हैं और ICC से स्वीकृत टेस्ट में नहीं खेलने वाले किसी भी बल्लेबाज के सर्वाधिक प्रथम श्रेणी रन हैं।

इंग्लैंड टेस्ट कप्तान जो रूट ने कहा, "क्रिकेट में एलन की उपलब्धियों के बारे में सुनना और पढ़ना प्रेरणादायक रहा है, इसलिए यह उनके सम्मान का हिस्सा है।" रूट ने आगे कहा, "अपने देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुना जाना किसी भी क्रिकेटर के करियर में एक बहुत बड़ा क्षण होता है, और जबकि एलन का टीम में समय थोड़ा ही था, तो मुझे उम्मीद है कि उन्होंने पिछले 50 वर्षों से मैच से जुड़ी यादों को संजोए रखा होगा।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल