1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारतीय क्रिकेट के राष्ट्रीय चयनकर्ता पद की दौड़ में शामिल हुए पूर्व तेज गेंदबाज एबे कुरुविला

भारतीय क्रिकेट के राष्ट्रीय चयनकर्ता पद की दौड़ में शामिल हुए पूर्व तेज गेंदबाज एबे कुरुविला

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 19, 2020 01:07 pm IST,  Updated : Nov 19, 2020 01:09 pm IST

नवी मुंबई के रहने वाले 53 साल के पूर्व तेज गेंदबाज को हालांकि भारत और मुंबई के पूर्व तेज गेंदबाज अजित अगरकर से कड़ी टक्कर मिलेगी जिन्हें इस पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।

Abey Kuruvilla- India TV Hindi
Abey Kuruvilla Image Source : TWITTER- @RONAKBKOTHARI

मुंबई| भारत और मुंबई के पूर्व तेज गेंदबाज एबे कुरुविला राष्ट्रीय चयन पैनल में खाली तीन पद में से एक को भरने की दौड़ में शामिल हैं। सरनदीप सिंह (उत्तर क्षेत्र), देवांग गांधी (पूर्व क्षेत्र) और जतिन परांजपे (पश्चिम क्षेत्र) का कार्यकाल पूरा होने के बाद चयन समिति में ये पद खाली हुए हैं।

पता चला है कि 10 टेस्ट और 25 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले कुरुविला ने समय सीमा खत्म होने से दो दिन पहले 13 नवंबर को इस पद के लिए आवेदन किया। कुरुविला ने टेस्ट और वनडे दोनों प्रारूपों में 25-25 विकेट चटकाए हैं। कुरुविला इससे पहले 2008-12 तक जूनियर चयन समिति का हिस्सा रह चुके हैं और जब भारत ने 2012 में अंडर 19 विश्व कप जीता था तो वह समिति के अध्यक्ष थे।

इसी साल उन्हें मुंबई का मुख्य चयनकर्ता भी बनाया गया। नवी मुंबई के रहने वाले 53 साल के पूर्व तेज गेंदबाज को हालांकि भारत और मुंबई के पूर्व तेज गेंदबाज अजित अगरकर से कड़ी टक्कर मिलेगी जिन्हें इस पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।

साउथ अफ्रीका का एक खिलाड़ी निकला कोरोना पॉजिटिव, जबकि 3 गए आइसोलेशन में

अगरकर भी मुंबई के मुख्य चयनकर्ता रह चुके हैं। मदनलाल की अगुआई वाली क्रिकेट सलाहकर समिति चयनकर्ताओं का चयन करेगी। इस समिति में आरपी सिंह और सुलक्षणा नाईक भी शामिल हैं। समिति ने इसी साल मार्च में पांच सदस्यीय समिति में सुनील जोशी (दक्षिण क्षेत्र) और हरविंदर सिंह (मध्य क्षेत्र) का चयन किया था। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल