1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. डॉन ब्रेडमैन को ये बड़ा रिकॉर्ड हासिल करने से रोकने वाले पूर्व भारतीय क्रिकेटर का निधन

डॉन ब्रेडमैन को ये बड़ा रिकॉर्ड हासिल करने से रोकने वाले पूर्व भारतीय क्रिकेटर का निधन

 Reported By: IANS
 Published : Sep 23, 2019 11:32 am IST,  Updated : Sep 23, 2019 11:32 am IST

भारतीय टेस्ट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज माधव आप्टे का 86 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में रविवार की सुबह अपनी अंतिम सांस ली।

डॉन ब्रेडमैन को ये...- India TV Hindi
डॉन ब्रेडमैन को ये बड़ा रिकॉर्ड हासिल करने से रोकने वाले पूर्व भारतीय क्रिकेटर का निधन Image Source : TWITTER

नई दिल्ली| भारतीय टेस्ट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज माधव आप्टे का 86 साल की उम्र में निधन हो गया। पांच अक्टूबर को वह 87 साल के होने वाले थे। उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में रविवार की सुबह अपनी अंतिम सांस ली।

उन्होंने 1952-53 के बीच भारत के लिए सात टेस्ट मैच खेले और 542 रन बनाए जिसमें एक शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं। इस दौरान उनका औसत 49.27 था। माधव ने 67 प्रथम श्रेणी क्रिकेट मैच भी खेले जिनमें उनके नाम छह शतकों और 16 अर्धशतकों की मदद से 3,336 रन दर्ज हैं।

मुंबई में जन्मे आप्टे ने विनू मांकड की कोचिंग में लेग स्पिनर के तौर पर करियर की शुरुआत की थी। द ओवल में उनके प्रदर्शन ने डॉन ब्रेडमैन को आखिरी पारी में 100 का औसत हासिल करने से रोक दिया था। 1989 में वह क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया के अध्यक्ष चुने गए थे। साथ ही वह लिजेंड्स क्लब के मुखिया भी रहे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल