1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान का ये पूर्व क्रिकेटर पाया गया कोरोना पॉजिटिव

पाकिस्तान का ये पूर्व क्रिकेटर पाया गया कोरोना पॉजिटिव

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 24, 2020 04:20 pm IST,  Updated : May 24, 2020 04:20 pm IST

पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर तौफीक उमर कोरोनावायरस पॉजिटिव पाए गए हैं। COVID-19 टेस्ट में पॉजिटिव आने के बाद उमर घर पर सेल्फ आइसोलेशन में है।

Former Pakistan opener Taufeeq Umar tests positive for...- India TV Hindi
Former Pakistan opener Taufeeq Umar tests positive for COVID-19 Image Source : GETTY

पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर तौफीक उमर कोरोनावायरस पॉजिटिव पाए गए हैं। COVID-19 टेस्ट में पॉजिटिव आने के बाद उमर घर पर सेल्फ आइसोलेशन में है। ईएसपीएन क्रिकइन्फो ने बताया कि उन पर वायरस का हल्का दबाव है।

COVID-19 टेस्ट के समय पूर्व सलामी बल्लेबाज के सिर में हल्का दर्द होने के अलावा अन्य लक्षण दिखाई नहीं दे रहे थे। क्रिकेट की दुनिया में कोरोना का ये चौथा मामला है। इससे पहले स्कॉटलैंड के मजार हक, पाकिस्तान के जफर सरफराज और दक्षिण अफ्रीका के सोलो नक्वीनी भी COVID -19 टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए थे।

तौफीक उमर ने पाकिस्तानी न्यूज चैनल जियो न्यूज को बताया, "कल रात थोड़ा बीमार महसूस करने के बाद मैंने खुद का टेस्ट कराया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई। मेरे लक्षण बिल्कुल भी गंभीर नहीं हैं। मैंने अपने आप को घर पर अलग कर लिया है। मैं हर किसी से अपील करता हूं कि वह मेरे तेजी से ठीक होने के लिए दुआ करें।"

38 वर्षीय तौफीक उमर ने 44 टेस्ट और 22 वनडे मैचों में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व किया है। उमर के नाम टेस्ट में 38.0 की औसत से 2963 रन दर्ज है जिसमें चार शतक और 14 अर्धशतक शामिल हैं। तौफीक उमर ने टेस्ट में दोहरा शतक भी जड़ा है। उन्होंने वनडे में 24.0 की औसत से 504 रन बनाए हैं। फिलहाल वह पीसीबी के लिए जूनियर राष्ट्रीय चयनकर्ता के रूप में काम करते हैं।

गौरतलब है कि कोरोना वायरस महामारी की वजह से पूरी दुनिया में लगभग लॉकडाउन की स्थिति कायम है। कोविड-19 से अब तक पूरी दुनिया में 3 लाख 44 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। पूरी दुनिया में अभी भी 34 लाख से ज्यादा लोग इस जानलेवा वायरस की चपेट में हैं। भारत की बात करे तो, देश में अब भी 74 हजार से ज्यादा एक्टिव मामलें है और यहां करीब 3900 लोगों की जान जा चुकी है।

 

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल