1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वेस्टइंडीज के इस पूर्व बल्लेबाज ने बताया विराट कोहली को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज

वेस्टइंडीज के इस पूर्व बल्लेबाज ने बताया विराट कोहली को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज

 Reported By: IANS
 Published : Mar 22, 2020 08:37 pm IST,  Updated : Mar 22, 2020 08:37 pm IST

चंद्रपॉल ने स्पोर्टस्टार से कहा, " निश्चित रूप से विराट कोहली है। वह अपने खेल के सभी पहलुओं पर काम कर रहे हैं और परिणाम भी देखने को मिल रहा है।"

Virat Kohli- India TV Hindi
Virat Kohli Image Source : GETTY IMAGE

मुंबई| वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज शिवनारायण चंद्रपॉल ने कहा है कि भारतीय कप्तान विराट कोहली इस समय दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं और उनके पसंदीदा भी। चंद्रपॉल कुछ दिन पहले भारत में थे, जहां वह रोड सेफ्टी वल्र्ड सीरीज में भाग ले रहे थे। लेकिन कोरोनावायरस के कारण इस सीरीज को स्थगित कर दिया गया है।

चंद्रपॉल ने स्पोर्टस्टार से कहा, " निश्चित रूप से विराट कोहली है। वह अपने खेल के सभी पहलुओं पर काम कर रहे हैं और परिणाम भी देखने को मिल रहा है। वह अपनी फिटनेस और स्किल्स पर कड़ी मेहनत कर रहे है। आप उसे कड़ी मेहनत करते हुए देखते हैं और वह उन लोगों में से एक है जो हमेशा अच्छा करना चाहता है। उन्होंने इसे साबित भी किया है। इसके लिए आपको उनका श्रेय देना होगा। इतने लंबे समय तक अपने खेल में शीर्ष पर बने रहना आसान नहीं है। वह अपने काम में लग गए और परिणाम सबके सामने है।"

चंद्रपॉल ने इस साल अक्टूबर-नवंबर में आस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप में वेस्टइंडीज की संभावनाओं को लेकर कहा, "वेस्टइंडीज के पास हमेशा से छोटे फॉर्मेट के खिलाड़ी रहे हैं। फिर भी यह सब इस बात पर निर्भर करता है कि आप उस दिन कितना अच्छा प्रदर्शन करते हैं क्योंकि टी-20 किसी भी कोई भी जीत सकता है। हमारे पास बहुत सारे मैच विजेता हैं और यही हमारे लिए अच्छी बात है।" 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल