1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लैंड में अगले सप्ताह से दर्शकों को मिल सकती है मैच के दौरान स्टेडियम में जाने की मंजूरी

इंग्लैंड में अगले सप्ताह से दर्शकों को मिल सकती है मैच के दौरान स्टेडियम में जाने की मंजूरी

 Edited By: Bhasha
 Published : Jul 18, 2020 01:15 pm IST,  Updated : Jul 18, 2020 01:15 pm IST

मार्च के बाद 26 और 27 जुलाई को घरेलू क्रिकेट पहली खेल स्पर्धा होगा जिसमें दर्शकों को स्टेडियम में जाने की अनुमति दी जायेगी। 

England, Sports, cricket, covid-19, corona virus  - India TV Hindi
cricket  Image Source : GETTY IMAGES

दर्शकों को अगले हफ्ते से इंग्लैंड में कुछ खेल प्रतियोगिताओं के लिये स्टेडियम में प्रवेश की अनुमति दी जायेगी। इंग्लैंड की योजना अक्टूबर में स्टेडियमों को व्यापक रूप खोलने की है लेकिन उससे पहले वह चाहता है कि कोरोना वायरस को रोकने के लिये उठाये गये कदमों का परीक्षण किया जाये। मार्च के बाद 26 और 27 जुलाई को घरेलू क्रिकेट पहली खेल स्पर्धा होगा जिसमें दर्शकों को स्टेडियम में जाने की अनुमति दी जायेगी। 

31 जुलाई से शेफील्ड में विश्व स्नूकर चैम्पियनशिप शुरू होगी जो एक अगस्त को ग्लोरियस गुडवुड घोड़ा रेस महोत्सव के साथ सरकार की प्रशंसकों की वापसी की योजना का हिस्सा है। 

ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसर ने शुक्रवार को कहा, ‘‘अक्टूबर से हम दर्शकों को स्टेडियम में लाने की इच्छा रखते हैं। लेकिन बहाली के बाद शुरूआती सफल नतीजे के बाद ही कोविड-19 के लिये सुरक्षित माहौल में ऐसा किया जायेगा। ’’ 

हालांकि सरकार को महामारी के बारे में सलाह देने वाले प्रोफेसर सुसान मिशी को डर है कि प्रशसंको के लिये खेलों को खोलने से - विशेषकर इंडोर स्थलों को - वायरस संक्रमण के मामले बढ़ सकते हैं और इससे एक और लॉकडाउन भी लगाना पड़ सकता है। 

उन्होंने एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘हम बहुत जल्दी ही यह कदम उठा रहे हैं। ’’ स्टेडियम की क्षमता पर अब भी प्रतिबंध लगा होगा। स्टेडियम में प्रवेश के लिये सामाजिक दूरी और वन-वे प्रणाली जरूरी होगी। खाना, सामान खरीदने या सट्टेबाजी के लिये जहां सामाजिक दूरी बरकरार नहीं रखी जा सकती, वहां बैरियर या स्क्रीन लगायी जायेंगी। खेल मंत्री नाइजेल हडलस्टोन ने कहा कि स्टेडियमों के पूरा भरने से पहले यह कुछ समय के लिये ऐसा ही रहेगा। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल