1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारतीय महिला टीम के कोच चुने गए गैरी कर्स्टन और डब्ल्यूवी रमन, लेकिन यहां फंस गया पेंच

भारतीय महिला टीम के कोच चुने गए गैरी कर्स्टन और डब्ल्यूवी रमन, लेकिन यहां फंस गया पेंच

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 20, 2018 03:29 pm IST,  Updated : Dec 20, 2018 05:36 pm IST

बीसीसीआई की तदर्थ समिति में पूर्व कप्तान कपिल देव, अंशुमन गायकवाड़ और एस रंगास्वामी शामिल थे, जिन्होंने बोर्ड से इन चुने हुए नामों की सिफारिश की।

भारतीय महिला टीम के कोच चुने गए गैरी कर्स्टन और डब्ल्यूवी रमन, लेकिन यहां फंस गया पेंच- India TV Hindi
भारतीय महिला टीम के कोच चुने गए गैरी कर्स्टन और डब्ल्यूवी रमन, लेकिन यहां फंस गया पेंच Image Source : GETTY IMAGES

मुंबई। भारतीय पुरूष टीम को विश्व कप दिलाने वाले पूर्व कोच गैरी कर्स्टन और पूर्व सलामी बल्लेबाज डब्ल्यूवी रमन के नाम का गुरूवार को साक्षात्कार के बाद महिला टीम के कोच के पद के लिये चयन किया गया। बीसीसीआई की तदर्थ समिति में पूर्व कप्तान कपिल देव, अंशुमन गायकवाड़ और एस रंगास्वामी शामिल थे, जिन्होंने बोर्ड से इन चुने हुए नामों की सिफारिश की। 

हालांकि कर्स्टन की नियुक्ति में अनिश्चितता बनी हुई है क्योंकि दक्षिण अफ्रीकी कोच इंडियन प्रीमियर लीग फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के साथ अपना पद छोड़ने को तैयार नहीं हैं। सूत्रों के अनुसार उन्हें ऐसा करने के लिये मनाने के प्रयास किये जा रहे हैं। 

इस पद के लिये 28 आवेदन मिले थे जिसमें से चुने गये उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिये बुलाया गया। इनमें वेंकटेश प्रसाद, मनोज प्रभाकर, ट्रेंट जानस्टन, दिमित्री मास्करेन्हास, ब्रैड हाग और कल्पना वेंकटाचार शामिल रहे। 

विश्वस्त सूत्रों के अनुसार तीन से मिलकर साक्षात्कार लिया गया। वहीं कर्स्टन सहित पांच आवेदकों से स्काइप और एक से फोन पर इंटरव्यू लिया गया। कर्स्टन जब कोच थे, तभी भारतीय पुरूष टीम ने 2011 विश्व कप जीता था। 

वह 2008 से 2011 तक तीन वर्षों के लिये भारतीय टीम के मुख्य कोच रहे थे। इसके बाद उन्होंने 2011 से 2013 तक दक्षिण अफ्रीका को कोचिंग दी। वह इस समय इंडियन प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के मुख्य कोच हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल